जिसकी नेचुरल ब्यूटी पर फिदा थे फैंस, उसका सूजा मुंह देखकर फूट पड़ा लोगों का गुस्सा, जैस्मीन का लुक वायरल

Jasmin Bhasin Botox: जैस्मीन भसीन अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिये फैंस के बीच में खूब मशहूर हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अली गोनी के साथ उनकी जोड़ी फैंस को काफी पसंद है और फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है।

जैस्मिन को फैंस उनकी नेचुरल ब्यूटी के लिये पसंद करते हैं। मगर अब जैसे कि कॉस्मिक सर्जरी और बोटॉक्स जैसी चीजें एकदम आम हो गई हैं, ऐसे में जैस्मीन की तस्वीरों को देख फैंस उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करने लगे हैं। फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस ने भी बोटॉक्स करवा लिया है।

Jasmin Bhasin

दरअसल, जैस्मीन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वे सूट पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में जैस्मीन हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं, मगर काफी हद तक उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। जैस्मीन का चेहरा इस तस्वीर में काफी सूजा हुआ सा लग रहा है।

अब फैंस उनकी तस्वीरों को देखने के बाद थोड़े परेशान भी हैं कि एक्ट्रेस का चेहरा सूजा हुआ सा क्यों लग रहा है। फैंस जैस्मीन को देखकर काफी परेशान हैं। वहीं कई लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस ने अपने चेहरे के साथ जरूर कुछ तो किया है। ज्यादा खूबसूरत बनने के चक्कर में जैस्मीन ने कोई सर्जरी चेहरे पर करवाई हुई है।

बताते चलें कि वैसे तो इंडस्ट्री में बोटॉक्स करवाना एकदम आम बात है मगर जैस्मीन को इस तरह देखने के बाद फैंस बेहद परेशान हैं। हालांकि कई लोगों का ऐसा भी मानना है कि एक्ट्रेस ने फेस पर मेकअप लगाया हुआ है, जिसकी वजह से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने कुछ कराया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+