रश्मिका मंदाना का बोल्ड AI वीडियो देख लोगों को आया चक्कर, सच जानकर अमिताभ बच्चन ने कही ये बड़ी बात
Rashmika Mandanna Fact Check: साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। रश्मिका न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुडबाय' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद से ही बिग बी और रश्मिका के बीच में अच्छी बॉन्डिंग दिखने को मिलती है। फिलहाल अमिताभ बच्चन ने रश्मिका मंदाना के एक वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर की है।
रश्मिका मंदाना का फेक वीडियो
आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना के इस फेक वीडियो को एआई की डीपफेक टेक्नोलॉजी की मदद से क्रिएट किया गया है। ये वीडियो एकदम रियल लग रहा है जिसे देखकर कोई भी हैरान हो रहा है। जर्नलिस्ट और रिसर्चर अभिषेक ने इस वीडियो को ट्विटर (एक्स) पर शेयर किया है। कुछ ही समय में ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसमें रश्मिका मंदाना खुशी से उछलते हुए लिफ्ट में घुसती हुई दिखाई दे रही हैं, लेकिन रियल में वह एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना है ही नहीं।

एआई की डीपफेक टेक्नोलॉजी ने किया ये काम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस वीडियो में नजर आ रही लड़की जारा पटेल है, जो कि एक ब्रिटिश-इंडियन गर्ल है। जारा पटेल सोशल मीडिय पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। एआई की डीपफेक टेक्नोलॉजी की मदद से इस लड़की जगह एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का चेहरा लगा दिया गया है। इसके बाद ये वीडियो एकदम ऑरिजनल जैसा लग रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद असली और नकली का फर्क कर पाना मुश्किल हो रहा है।
अमिताभ बच्चन ने कही ये बात
वहीं इस वीडियो को देखने के बाद आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक काफी हैरान हो रहे हैं और जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन ने भी इस वीडियो को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। बिग बी ने रश्मिका मंदाना के इस फेक वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- हां ये कानूनी दृष्टि से एक मजबूत मामला है।
रश्मिका मंदाना के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जानकारी के अनुसार रश्मिका मंदाना जल्द ही बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हैं। ये फिल्म आगामी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं अमिताभ बच्चन साउथ के फेमस एक्टर प्रभास के साथ फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications