Video: 'अरे यो ते ओवरएक्टिंग करती है...', सारा अली खान का रैंप वॉक देख भड़के लोग, बोल दीं ऐसी बातें

Sara Ali Khan Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी चुलबुली एक्टिंग के साथ साथ अपने अच्छे बर्ताव के लिए भी काफी फेमस हैं। सारा अली खान अपने फैंस लेकर पैपराजी तक को कभी नाराज नहीं करती हैं। वह हमेशा सबके साथ फोटोज खिंचवाने के लिए आगे रहती हैं। हाल ही में सारा अली खान मुंबई में जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। सारा ने सिक्विन गोल्डन आउटफिट में रैम्प वॉक भी किया था। हालांकि इस वॉक के लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

सारा अली खान का रैंप वॉक हुआ वायरल
आपको बता दें कि सारा अली खान ने अब तक कईं बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और अपनी एक्टिंग से लोगों को खुश भी किया है। हाल ही में सारा अली खान जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च इवेंट में काफी स्टाइलिश अवतार में पहुंची थीं। उन्होंने इस इवेंट में गोल्डन कलर की सिक्विन स्कर्ट के साथ गोल्डन कलर का फुल स्लीव्स टॉप पेयर किया था। सारा अली खान ने अपने इस ग्लैमरस लुक को दमदार दिखाने के लिए अपने बालों का हाई बन बनाया हुआ था।

Sara Ali Khan

सारा अली खान को लोगों ने किया ट्रोल
सारा अली खान का लुक काफी गॉर्जियस लग रहा था। हालांकि जैसे ही एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही उन्हें उनकी रैंप वॉक के लिए ट्रोल किया जाने लगा। लोगों को सारा अली खान का रैंप वॉक एकदम पसंद नहीं आया है। लोग उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इसको कोई बताओं कार्टून लग रही है। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- ये फैशन शो नहीं है बहन, थोड़ी अकल तो लगाओ। वहीं एक शख्स ने लिखा है- इसको कोई वॉक करना सिखा दो, ये इतनी फनी लग रही है। एक यूजर ने लिखा है- सारा अली खान की वॉक में कितनी ओवर एक्टिंग है।

जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे सेलेब्स
आपको बता दें कि सारा अली खान के अलावा जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च इवेंट में अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, नोरा फतेही, डायना पेंटी, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना सहित कई अन्य सेलेब्स ने भी इस फंक्शन में रैंप वॉक किया था। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी अपनी रिवीलिंग ड्रेस को लेकर काफी ट्रोल हुई हैं।

सारा अली खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
सारा अली खान को आखिरी बार विक्की कौशल के साथ फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में देखा गया था। ये फिल्म जून 2023 में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। सारा अली खान जल्द ही अनुराग बसु की आगामी फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' में नजर आएंगी। इस फिल्म में सारा अली खान बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी। ये फिल्म आगामी 24 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा सारा अली खान जगन शक्ति की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'मिशन लायन' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और हितेन पटेल भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+