रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना का Liplock देख लोगों ने बंद कर ली आंखें, इंटीमेट गाना 'हुआ मैं' रिलीज

Animal New Song: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लोगों को फिल्म का टीजर खूब पसंद आया है। रणबीर कपूर इस फिल्म में खूंखार लुक में नजर आ रहे हैं। इसी बीच गत 10 अक्टूबर 2023 को फिल्म के नए गाने 'हुआ मैं' का पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना एक दूसरे को लिप किस करते नजर आ रहे थे। वहीं आज उस रोमांटिक गाने को रिलीज कर दिया गया है।

'एनिमल' का नया इंटीमेट गाना 'हुआ मैं' रिलीज
आपको बता दें कि रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाते हुए फिल्म 'एनिमल' का नया इंटीमेट गाना 'हुआ मैं' रिलीज हो चुका है। इस गाने में रणबीर और रश्मिका के बीच नजर आ रहा प्यार, जुनून और बॉन्डिंग लोगों का दिल जीत रही है। रणबीर और रश्मिका की इस प्यारी केमिस्ट्री को देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ये गाना कुछ ज्यादा ही कोजी बनाया गया है।

animal song

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना का लिपलॉक
'एनिमल' के गाने 'हुआ मैं' में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना एक-दूसरे को पैशनेट होकर लिपलॉक करते दिख रहे हैं। इस गाने की शुरुआत एक ऐसे सीन से होती है जहां घरवालों के सामने दोनों किसी अपराधी की तरह बैठे नजर आते हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना गीता नाम की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं। गाने की शुरुआत में दिखाया जाता है कि घरवाले गीता से दोनों के रिलेशन को एक्सप्लेन करने के लिए कहते हैं।

मंदिर में रणबीर और रश्मिका करते हैं शादी
वहीं परिवार का एक सदस्य रश्मिका को उसकी हरकतों के लिए बेशरम भी कह रहा है और फिर अचानक ही रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना, वहीं पूरे परिवार के सामने लिप किस करने लगते हैं। इसके बाद दोनों उन सबसे दूर फ्लाइट में नजर आते हैं और यहां भी दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री बहुत अच्छी लग रही है। अगली सुबह ये कपल शादी के लिए पहाड़ों में कहीं उतरते हैं। रश्मिका एक सिंपल लाल और सफेद साड़ी पहनी हुई नजर आ रही हैं जबकि रणबीर कपूर ने एक सफेद कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। इसके बाद दोनों एक मंदिर में एक दूसरे को माला पहनाते हैं और शादी करते हैं।

1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी फिल्म
गाने के हर सीन में ये कपल एक-दूसरे में कहीं खोए हुए से दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को मनोज मुंतशीर ने लिखा है और प्रीतम ने इसे कम्पोज किया है। इस गाने को राघव चैतन्य ने गाया है। लोग इस रोमांटिक गाने के दीवाने हो रहे हैं। 'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। ये फिल्म आगामी 1 दिसंबर 2023 को 5 भाषाओं- हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+