रुबीना दिलाइक को इस कारण लोग भेज रहे नफरत भरे मेल और मैसेज, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली, 22 नवंबर। बिग बॉस विनर रुबीना दिलाइक का करियर इन दिनों बूम पर है। सोशल मीडिया पर रुबीना खूब एक्टिव रहती हैं। बिग बॉस के बाद रुबीना की फैन फालोइंग बहुत बढ़ गई है, लेकिन रुबीना दिलाइक इन दिनों एक नई परेशानी से जूझ रही हैं। रुबीना के बढ़े हुए वजन के कारण लोग नफरत मेल और मैसेज भेज रहे हैं लेकिन रुबीना दिलाइक ने वजन बढ़ाने के लिए उन्हें शर्मसार और उनसे नफरत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

रवीना दिलाइक ने खुलासा किया
एक्ट्रेस रवीना दिलाइक ने खुलासा किया कि उन्हें नफरत भरे मेल और भद्दे संदेशों का शिकार होना पड़ा है। रुबीना दिलाइक के बढ़े वजन के लिए उन्हें शर्मसार करने वालों को संबोधित करते हुए एक कड़ा बयान जारी किया।

एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
रुबीना दिलाइक ने ट्विटर पर एक नोट साझा किया, जिसमें लिखा "प्रिय शुभचिंतकों, मैं देख रही हूं कि मेरा वजन बढ़ना आपको परेशान कर रहा है! आप लगातार नफरत भरे मेल और संदेश भेज रहे हैं, मैं पीआर नहीं लेती हूं या मैं स्पॉटिंग के लिए टिप नहीं देती हूं तो आप मेरी वर्थ नहीं देखते हैं ... आप फैंडम छोड़ने की धमकी दे रहे हैं मैं अच्छे कपड़े नहीं पहन रही हूं, मैं बड़े प्रोजेक्ट के लिए कड़ी मेहनत नहीं कर रही हूं।

..... फिजिकल अपीरियंस ज्यादा महत्वपूर्ण है
रुबीना ने आगे लिखा ठीक है मैं इससे बहुत डिसअप्वाइंट हुई हूं। क्यों कि आप के लिए मेरे टैलेन्ट और समाज के लिए किए जाने काम से ज्यादा मेरा फिजिकल अपीरियंस ज्यादा महत्वपूर्ण है। लेकिन मेरे पास आपके लिए अच्छी न्यूज है, ये मेरा जीवन है और इसके ये चरण है और आप भी मेरे जीवन के एक फेज हैं । इसके अंत में एक स्माइल और हाथ जोड़ते हुए इमोजी पोस्ट करते हुए रुबीना ने लिखा- मैं अपने प्रसंशकों की इज्जत करती हूं, तो प्लीज ऐसे लोग अपने आप को मेरा फैन ना कहें।
Recommended Video

अपने शरीर के प्रति दयालु रहें
सितंबर में रुबीना ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि कोविड -19 की रिकवर होने के बाद मेरा सात किलो वजन बढ़ गया है जिसके बाद मैंने 'असहज' महसूस किया। रुबीना ने इंस्टाग्राम पर एक ऑफ-शोल्डर गाउन में अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा था - मैं एक कम्पली दुबले-पतले शरीर को परिभाषित नहीं करती कि मैं कौन हूं, यह महसूस करने के बाद मैं फिर से खुद से प्यार करना सीख रही हूं... ये वजन बढ़ने के बाद मैं वास्तव में असहज और आत्मविश्वास कम महसूस कर रही हूं। अपने सामान्य वजन 50 किलोग्राम पर वापस आने के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन... वजन सबसे पहले आपकी सेहत पर निर्भर करता है न कि आपके लुक्स पर... अपने शरीर के प्रति दयालु रहें।












Click it and Unblock the Notifications