2 बच्चों की मां श्वेता तिवारी की खूबसूरती के दीवाने हैं लोग, दो बार टूट चुकी है शादी

लोग श्वेता तिवारी की एक्टिंग के साथ साथ उनकी फिटनेस की भी जमकर तारीफ करते हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें देखकर ये कोई नहीं कह सकता है कि वह 2 बच्चों की मां हैं।

मुंबई, 3 जुलाईः श्वेता तिवारी न सिर्फ एक अच्छी टीवी एक्ट्रेस हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। श्वेता तिवारी की उम्र भले ही 41 साल हो गई हो लेकिन उन्होंने अपने आप को एक कॉलेज गोइंग गर्ल की तरह मेंटेन करके रखा है। श्वेता तिवारी टीवी के साथ साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का भी जाना-माना चेहरा हैं। उन्हें कई लोग प्रेरणा के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि उन्होंने एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से अपने करियर की शुरुआत की थी जिसमें उनका नाम प्रेरणा था। इस सीरियल में उनके किरदार ने जबरदस्त लोकप्रियता पाई थी। लोग श्वेता तिवारी की एक्टिंग के साथ साथ उनकी फिटनेस की भी जमकर तारीफ करते हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें देखकर ये कोई नहीं कह सकता है कि वह 2 बच्चों की मां हैं।

तस्वीरों में झलकता है ग्लैमर

तस्वीरों में झलकता है ग्लैमर

श्वेता तिवारी एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी गेलैमरस तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। लोग इन तस्वीरों और वीडियोज पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स करते रहते हैं। उनके फैंस का कहना है कि अपनी तस्वीरों में वह काफी यंग दिखाई देती हैं। कोई नहीं कह सकता है कि श्वेता की उम्र इतनी ज्यादा है। वह एक 25-26 साल की लड़की की तरह नजर आती हैं।

सिंगल स्टेटस को करती हैं इन्जॉय

सिंगल स्टेटस को करती हैं इन्जॉय

आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी 2 बार शादी कर चुकी हैं लेकिन दोनों बार उनकी शादीशुदा जिंदगी असफल रही है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर साफ जाहिर होता है कि वह अपने सिंगल स्टेटस को ज्यादा इन्जॉय करती हैं। वह अपने दोनों बच्चों के साथ भी अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

खूबसूरती के लोग हैं दीवाने

खूबसूरती के लोग हैं दीवाने

फिलहाल श्वेता सिंगल मदर हैं और अपने दोनों बच्चों को अकेले पाल रही हैं। साथ ही उन्होंने अपनी खूबसूरती को भी बरकरार रखा है। उनके हर लुक को लोग काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अपनी उम्र के हिसाब से श्वेता बहुत ही खूबसूरत हैं। उनके रूप की सादगी और प्राकृतिक सुंदरता सबको अच्छी लगती है। वहीं शर्माती हुईं तस्वीरों में श्वेता बहुत ही क्यूट दिखती हैं।

2 बच्चों की मां हैं श्वेता

2 बच्चों की मां हैं श्वेता

आपको बता दें कि श्वेता तिवारी की पहली शादी से उनकी 22 साल की एक बेटी है और दूसरी शादी से 6 साल का एक बेटा है। दोनों अपीन मां के साथ रहते हैं। बेटी पलक तिवारी मॉडलिंग के साथ जुड़ी हुई हैं और साथ ही कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। जल्द ही पलक बॉलीवुड फिल्में में अपनी करियर भी शुरू करने वाली हैं। उनकी एक फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।

बिग बॉस की विनर रह चुकी हैं श्वेता

बिग बॉस की विनर रह चुकी हैं श्वेता

श्वेता ने 'कसौटी जिंदगी की', 'परवरिश', 'बेगुसराय' जैसे कई टीवी सीरियलों में काम किया है। वहीं उन्होंने हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। श्वेता तिवारी 'बिग बॉस' के चौथे सीजन की विनर भी रह चुकी हैं। वह अपने फैंस को अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से टाइम टाइम पर खुश करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+