सलमान को मिलने से पहले ये थीं कैटरीना, तस्वीरें शेयर कर पायल ने सुनाई जलीकटी

मुंबई, 30 अगस्त: कुछ फिल्मों में नजर आई पायल रोहतगी का एक्टिंग करियर बहुत लंबा नहीं चल सका लेकिन वो किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। कभी किसी से झगड़े तो कभी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर लोवो चर्चा में आती रहती हैं। पायल ने अब कैटरीना कैफ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। पायल ने कैटरीना कैफ की पहली फिल्म बूम से उनकी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर करते हुए उनको निशाने पर लिया है।

शेयर की कैटरीना की तस्वीरें

शेयर की कैटरीना की तस्वीरें

कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल करने के अलावा बिग बॅास 8 का भी हिस्सा रह चुकीं पायल रोहतगी ने इंस्टाग्राम पर कैटरीना की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म बूम की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस फिल्म में कैटरीना ने काफी बोल्ड सीन दिए थे, वो अमिताभ बच्चन और गुलशन ग्रोवर के साथ इस फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म के बोल्ड वाली तस्वीरों को ही पायल ने शेयर किया है, जिसमें कटरीना कैफ काफी कम कपड़ों में हैं। कैटरीना इनमें गुलशन ग्रोवर के बोल्ड सीन करती दिख रही हैं।

सलमान की हीरोइन को भी ये सब करना होता है

इन दिनों सलमान खान के साथ टाइगर-3 की शूटिंग कर रही कैटरीना की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पायल रोहतगी ने उन्हें सलमान की हीरोइन बताते हुए लिखा है, हर किसी की एक शुरुआत होती है। यहां तक की सलमान खान की हीरोइन की भी। हालांकि पोर्न के समय में बी ग्रेड अधिक स्कैंडलस नहीं रह गया है। ये हैं सलमान की मदद के पहले वाली कैटरीना। हालांकि उनका ये उनका गुजरा हुआ कल है, जो अब खत्म हो चुका है। इसे बस ट्रोल्स के लिए शेयर करना था।

विवादों में रहती हैं पायल

विवादों में रहती हैं पायल

अभिनेत्री पायल रोहतगी अक्सर ही विवादों में आती रही हैं। इसी साल जून में उनको सोसायटी के चेयरमैन को सोशल मीडिया पर धमकाने और गाली देने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। जिसमें उनको जमानत करानी पड़ी थी। सोसायटी चेयरमैन ने पायल रोहतगी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। गिरफ्तारी के बाद पायल को काफी फजीहत उठानी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+