पायल रोहतगी ने लगाई संग्राम सिंह के नाम की मेहंदी, इस दिन बनेंगी अपने पिया की दुल्हनिया
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह 9 जुलाई को शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी के फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। अब पायल रोहतगी ने अपनी मेहंदी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
मुंबई, 7 जुलाई: लगभग 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह आखिरकार अब हमेशा के लिए एक दूजे के होने वाले हैं। जी हां दोनों 9 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब उनकी शादी के तमाम रस्में भी शुरू हो गई हैं। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि बुधवार को पायल रोहतगी ने अपनी मेंहदी की तस्वीरें शेयर की हैं।

पायल रोहतगी के हाथों में रची मेहंदी
पॉपुलर एक्ट्रेस पायल रोहतगी के फैंस को जिस दिन का इंतजार था वो आखिरकार आ गया है। जी हां पायल रोहतगी अब जल्द ही वह अपने बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इन दोनों की शादी 9 जुलाई को होने वाली है। शादी से पहले अब फंक्शन की तैयारी शुरू हो गई है। रोहतगी के मेहंदी फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
अपने मेहंदी के फंक्शन में पायल रोहतगी ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है और उनके हाथों-पैरों में मेहंदी लगी हुई है। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। पायल रोहतगी की मेहंदी में दुल्हा-दुल्हन का जोड़ा भी बनाया गया है। जिसके कारण उनके लुक के साथ उनकी मेंहदी भी बेहद खूबसूरत लग रही है।

संग्राम-पायल का वेडिंग मेन्यू
बता दें कि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी आगरा में होगी। जहां उनके परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त शामिल होंगे। ये दोनों अपनी शादी का रिसेप्शन 14 जुलाई को दिल्ली में करेंगे। इसके बाद मुंबई में दूसरे रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि, संग्राम सिंह ने हाल ही में अपनी शादी से जुड़ा अपडेट साझा किया था। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि, वह जुलाई में अपने जन्मदिन के आसपास शादी कर लेंगे। संग्राम सिंह का जन्मदिन 21 जुलाई को आता है।

संग्राम सिंह ने दी थी शादी की जानकारी
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन आखिरकार दोनों अब एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन दोनों को आखिरी बार कंगना रनौत के शो लॉक-अप में देखा गया था। शो के दौरान संग्राम सिंह ने कहा था कि वह जल्द ही पायल रोहतगी से शादी करेंगे।

ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
पायल रोहतगी ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि उनकी संग्राम सिंह से कब और कैसे मुलाकात हुई थी। पायल ने बताया था कि, वह पहले भी संग्राम सिंह से मिल चुकी हैं। एक बार की बात है कि पायल रोहतगी दिल्ली से आगरा जा रहीं थीं। इस दौरान उनकी कार खराब हो गई। तभी सामने से संग्राम सिंह आए और उन्होंने पायल को लिफ्ट दी। बस फिर क्या था दोनों ने आपस में फोन नंबर शेयर किया। लेकिन दोनों ने कभी एक दूसरे को फोन नहीं किया। बाद में दोनों रिएलिटी शो में एकसाथ आए और दोनों के बीच करीबी बढ़ती गई। आज दोनों के रिश्ते को लगभग 10 साल हो गए हैं। जिसके बाद अब दोनों 9 जुलाई को हमेशा के लिए एक दूजे के होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications