Lock Upp के अंदर संग्राम सिंह को देख गले लग रोने लगीं पायल, पूछा- क्या तुम्हें मुझ पर शर्म आती है

Lock Upp के अंदर संग्राम सिंह को देख गले लग रोने लगीं पायल, पूछा- क्या तुम्हें मुझ पर शर्म आती है

मुंबई, 26 अप्रैल: रियलिटी शो लॉक अप इन दिनो चर्चा में है। दो हफ्ते बाद लॉक अप का फिनाले है, जैसे-जैसे फिनाले वीक पास आ रहा है, शो के अंदर एक्साइटमेंट बढ़ता ही जा रहा है। लॉकअप में फिलहाल फैमिली स्पेशल वीक चल रहा है। फैमिली स्पेशल वीक में पहलवान संग्राम सिंह लॉक अप में प्रवेश करेंगे और मंगलवार (27 अप्रैल) के एपिसोड में अपनी मंगेतर प्रतियोगी पायल रोहतगी से मिलने आएंगे। जिसका एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। वीडियो ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर के अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है।

संग्राम को देख रोने लगीं पायल

संग्राम को देख रोने लगीं पायल

प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि संग्राम को गेट खुलने से पहले जेल एरिया के अंदर टीवी स्क्रीन पर दिखाई देते हैं। जेल के कैदी उन्हें वहा देख लेते हैं। जैसे ही संग्राम अंदर आते हैं, पायल उनकी तरफ दौड़ कर जाती हैं। संग्राम को देखकर पायल उनले गले मिल, रोने लगीं। दोनों ने एक दूसरे का हालचाल पूछा। पायल ने जवाब दिया, मैं ठीक हूं।''

संग्राम ने पायल से कहा- वोटों की चिंता अब तुम मत करो

संग्राम ने पायल से कहा- वोटों की चिंता अब तुम मत करो

संग्राम ने पायल से कहा, "सब ठीक है, सब ठीक है। आप इतने ठीक हो, इतने मजबूर हो की ... आपको सोशल मीडिया से ले के ... खाली इंडिया में नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सब आपको सपोर्ट कर रहे हैं। मैं जहां जा रहा हूं, सब मुझे देखकर पायल पायल कर रहे हैं। आप चिंता छोड़ दो की वोट नहीं आ रहे हैं। पायल आपको वोट मिल रहे हैं या नहीं, इसकी चिंता करना छोड़ दो।''

पायल ने पूछा, तुम्हें मुझ पर शर्म आती है?

पायल ने पूछा, तुम्हें मुझ पर शर्म आती है?

पायल ने संग्राम से पूछा, "क्या तुम्हें मुझ पर शर्म आती है?" संग्राम ने पूछा क्यों तो पायल बोलीं- मैं जैसी हूं, वैसी रहने पर क्या तम्हें शर्म आती है। संग्राम ने फिर उससे कहा, "बिल्कुल नहीं, तुम बहुत अच्छा कर रही हो। जैसे हो वैसे ही खेलना जारी रखो। यह एक खेल है। तुम्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है, तुम सबसे अच्छे हो।"

संग्राम ने वीडियो शेयर कर पायल के लिए कही ये बात

संग्राम ने वीडियो शेयर कर पायल के लिए कही ये बात

बता दें कि संग्राम सिंह हमेशा से पायल को सपोर्ट करते आए हैं। पायल जब से शो में आई हैं, संग्राम अक्सर उनका समर्थन करते हुए ट्वीट शेयर करते हैं। फैमिली स्पेशल वीक में पायल से मिलने के बाद संग्राम ने वह वीडियो शेयर किया और लिखा, ''पायल सबसे बेस्ट है। कृपया वोट करें और लॉकअप शो जीतने के लिए उसका अधिक से अधिक समर्थन करें।''

फैमिली स्पेशल वीक और कौन-कौन आए?

फैमिली स्पेशल वीक और कौन-कौन आए?

फैमिली स्पेशल वीक में संग्राम के अलावा आजमा फलाह और अंजलि अरोड़ा की मां भी शो में एंट्री करेंगी। मुनव्वर फारूकी के भाई सदाकत और सायशा शिंदे के दोस्त चिराग भी जल्द ही शो में नजर आएंगे। लॉक अप ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम करता है और कंगना रनौत शो की होस्ट हैं। यह एक जेल फॉर्मेट पर बनाया गया शो है, जिसमें कई सेलेब प्रतियोगी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+