Payal Rohatgi: 'लड़कियों को आगे बढ़ने दो, घूंघट में न ढके', पायल रोहतगी ने महिलाओं के लिए उठाई आवाज
Payal Rohatgi: सात समंदर पार आयोजित एलए फैशन वीक में एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरकर सबको कायल कर दिया। पायल रोहतगी को इंटरनेशनल इनोवेटर्स अवार्ड से भी नवाजा गया। इस दौरान पायल रोहतगी ने औरतों के घूंघट प्रथा को लेकर भी आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि लड़कियों की पढ़ाई पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना चाहिए, उन्हें घूंघट की आड़ में न ढका जाए।

बता दें कि एक्ट्रेस और अब एक बिज़नेस विमेन के रूप में अपनी एक खास पहचान बना रहीं अभिनेत्री पायल रोहतगी अब भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रही हैं। रियलिटी शोज में अपने बेबाकपन से चारों खाने चित्त कर देनेवाली ये दबंग हसीना, अब सात समंदर पार अपनी अदाओं से सबको खामोश कर रही हैं।
LA Fashion Week में पायल का जलवा
LA FASHION WEEK के रैंप पर पहली बार चलकर पायल ने अपनी सादगी और सरलता का प्रमाण दिया। ब्लैक रंग के खूबसूरत 3 पीस ड्रेस में पायल का जलवा देखने लायक हैं। आपको बता दें कि LA फैशन वीक में पायल अपना डेब्यू कर चुकी हैं।
पायल को मिला इंटरनेशनल इनोवेटर्स 2024 अवार्ड
पायल रोहतगी को इंटरनेशनल इनोवेटर्स अवार्ड से भी नवाजा गया, जिसे समाज में एक नई सोच और एक नए सुधारक के तौर पर दिया जाता हैं। पायल हाल ही में फ़ूड इंडस्ट्री में हेल्थी हसल के नाम से एक बिज़नेस महिला के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। महिलाओं के हित लिए अपनी आवाज़ उठानेवाली और हमेशा से महिला सशक्तिकरण पर जोर देनेवाली पायल ने संग्राम सिंह के गाँव हरियाणा के महिलाओं को लेकर अपने दुख व्यक्त किया।
औरतों के घूंघट को लेकर पायल ने उठाई आवाज़
हाल ही में हरियाणा में एक खास मौके पर पायल और संग्राम सिंह पहुचे थे, जहां पर पायल ने हरियाणा में अब तक चली आ रही महिलाओं के घूंघट प्रथा पर एक बात कही। पायल ने कहा कि, "मैं जब भी संग्राम जी के गांव हरियाणा आती हूं, जहां घूंघट की प्रथा अभी तक हैं जिसे देखकर मैं शॉक हो गयी। मुझे लगता है कि एक तरफ जहां हरियाणा से ऐसे हीरे निकल रहे हैं जो खेल जगत में अपना एक खास नाम बना रहे हैं वहाँ दूसरी तरफ अपने आप को घूंघट में रखना मुझे अचरज होता हैं। मुझे लगता हैं कि यहां के लोगों को लड़कियों की पढ़ाई पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना चाहिए उन्हें घूंघट की आड़ में न ढके और बेबाकी से इस खूबसूरत दुनिया का स्वागत कर इसे अपने हुनर से और खूबसूरत बनाये।"












Click it and Unblock the Notifications