'खुद तो मुस्लिम लड़के से शादी की' देवोलीना भट्टाचार्जी पर भड़कीं पायल मलिक, दूसरे धर्म को लेकर कही ये बात

Payal Malik Slams Devoleena Bhattacharjee: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानती जाती हैं। हाल ही में उन्होंने यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों शादियों की निंदा की थी। अब पायल मलिक ने उनके बयान पर अपना रिएक्शन दिया है।

बिग-बॉस ओटीटी 3 से बाहर आने के बाद पायल मलिक अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में इंस्टैंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि देवोलीना ने कहा था अरमान मलिक अपनी दो शादियों से गलत मैसेज दे रहे हैं। इस पर वह क्या कहना चाहेंगी।

Payal Malik

पायल मलिक ने देवोलीना पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'सबसे पहले मैं देवोलीना जी आपको बता दूं कि जब आपकी शादी हुई थी तो आपको भी बहुत ज्यादा ट्रोल किया गया था क्योंकि आपने मुस्लिम लड़के से शादी की थी। आपने भी बहुत ज्यादा ट्रोलिंग का सामना किया था। मैं ये कहना चाहूंगी कि अगर हम आपकी लाइफ में कोई कमेंट नहीं करते तो आपको भी इस मामले में बोलने का कोई हक नहीं है।'

पायल मलिक ने आगे कहा कि, 'मेरा अपना यूट्यूब चैनल है मेरा जो मन करे मैं उसमें बोलूंगी। आपको सारा जवाब मैं अपने चैनल से दूंगी। वहां इस पर खुलकर बात होगी।' पायल मलिक के इस बयान के बाद देखना होगा कि देवोलीना इस मामले में क्या कहती हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर लोग पायल का समर्थन कर रहे हैं।

बता दें कि, देवोलीना भट्टाचार्जी अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों के बिग-बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनने पर निशाना साधा था। एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'मेकर्स ने ऐसे लोगों को क्या सोचकर शो में बुलाया है। ये बेहद की शर्मनाक है। इन लोगों को मेकर्स बिग-बॉस में बुलाकर आज की जेनरेशन के लिए क्या मैसेज दे रहे हैं।' देवोलीना ने 'साथ निभाना साथियां' में 'गोपी बहू' का रोल निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+