क्या अरमान मलिक से तलाक लेंगी पायल मलिक? बिग-बॉस से बाहर आते ही कहा-'मैं इतनी कैपेबल हूं कि...'
Armaan Malik Payal Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों कृतिका मलिक और पायल मलिक के साथ बिग-बॉस ओटीटी 3 पहुंचे थे। शो में उनकी दोनों शादियों लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि एक हफ्ते बाद ही पायल मलिक शो से बाहर हो गईं।
जब से पायल मलिक एलिमिनेट हुईं है तो फैंस उन्हें अरमान से तलाक लेने की सलाह दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि अरमान से अलग होने के बावजूद उन्हें उतना ही प्यार मिलेगा जितना अभी मिल रहा है। ऐसे में जब पायल से पूछा गया कि क्या वह अरमान को तलाक देने वाली हैं तो उन्होंने हैरान कर देने वाला जवाब दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में पायल मलिक ने अरमान को तलाक देने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि, 'मैं उन्हें तलाक बिल्कुल नहीं दूंगी। मुझे और कृतिका को वह एक जैसा प्यार करते हैं। वो चारों बच्चों से भी ज्यादा प्यार करते हैं। मेरे पास पैसे भी हैं और अगर अलग हो भी जाऊं तो इतनी कैपेबल हूं कि खुद कमाकर खा भी सकती हूं।'
पायल मलिक ने आगे कहा कि, 'मैं अरमान को तलाक देने के बारे में सोच भी नहीं सकती हूं। चाहे मुझे लोग कितना भी पसंद करें और मैं कितना भी पैसा कमा लूं लेकिन मैं उनसे अलग नहीं होंगी। मैं हमेशा से अरमान से बहुत ज्यादा प्यार करती हूं और मैं अपने बच्चों के साथ भी बहुत खुश हूं। अरमान भी मेरे और कृतिका के साथ खुश हैं।'
इससे पहले पायल मलिक ने अरमान की दो शादियों को लेकर कहा था कि वह इसे सपोर्ट नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि, 'भारत में कई ऐसे लोग हैं जिनकी दो बीवियां हैं जिन्होंने दो शादियां की हुई हैं। लेकिन चर्चा सिर्फ हमारे बारे में हो रही है। हम लोग अपनी शादियों को ओपन रखते हैं इसलिए लोगों को ये चीज पसंद नहीं आती है। मैं इससे सहमत हूं अरमान ने दो शादी करके गलत किया है लेकिन कुछ चीजों को आप कंट्रोल नहीं कर सकते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications