'कलमा सीखो, नहीं तो अंजाम भुगतो', फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस का 'कश्मीर' को लेकर चौंकाने वाला दावा

Payal Ghosh: साउथ से लेकर हिंदी फिल्मों तक मेंअपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है। उनके इस दावे को सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।

पायल घोष ने पहलगाम अटैक पर कही ऐसी बात
पायल घोष ने बताया है उन्होंने एक हफ्ते पहले कश्मीर ट्रिप के लिए बुकिंग कर ली थी, लेकिन गत 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमला हो गया। इसके बाद अब वह धर्म संकट में हैं कि कश्मीर जाएं या नहीं।

Payal Ghosh

'कलमा सीखो, नहीं तो अंजाम भुगतो'

पायल घोष ने बताया कि उन्होंने अपने पाकिस्तानी दोस्त से इस मामले में सलाह ली थी तो उल्टा उसने 'चेतावनी' दे डाली। उसने एक्ट्रेस से कहा कि कश्मीर जाना है तो पहले कलमा सीखो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।

आतंकियों ने ज्यादातर हिंदुओं को निशाना बनाया

आपको बता दें कि पहलगाम की बैसरन घाटी में गत 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था। इस हमले में 28 लोगों की जान गई है। चश्मदीदों ने बताया है कि आतंकियों ने मारने से पहले मृतकों से उनके धर्म के बारे में पूछा था। आतंकियों ने ज्यादातर हिंदुओं को निशाना बनाया है। इस घटना से पूरा देश दहल गया है।

पायल घोष ने कश्मीर की ट्रिप बुक की थी

-पायल घोष ने बताया कि इस हमले से हफ्ते भर पहले ही उन्होंने कश्मीर की ट्रिप बुक की थी। आतंकी हमले के बाद वो अब असमंजर में फंस गई हैं कि क्या उन्हें कश्मीर जाना चाहिए। इसके अलावा उनके पाकिस्तानी दोस्त के मैसेज ने उन्हें और ज्यादा डरा दिया है।

-पायल घोष ने कहा है- ये बहुत घिनौना है। मैंने पाकिस्तानी एक्टर और मेरे दोस्त के साथ अपनी जर्नी की प्लानिंग के बारे में शेयर किया था क्योंकि मैं कश्मीर जाने का इंतजार कर रही थी। मेरी टिकटें एक हफ्ते पहले ही बुक हो गई थीं। लेकिन हमले के बाद मैं असमंजस में हूं कि मुझे ट्रिप पर जाना चाहिए या नहीं।

'कलमा सीखो, तब कश्मीर जाना'

पायल ने आगे कहा- पहले से ही अनिश्चितता का माहौल है और इन सबके बीच जब आपको ऐसी बातें सुननी पड़ती हैं, जो इशारों में ये बताती हैं कि आप अपने ही देश में सुरक्षित नहीं हैं तो जाहिर है इससे आपको बहुत गुस्सा आ जाता है। मेरे पाकिस्तानी दोस्त ने मुझसे कहा- मैं कलमा सीख लूं नहीं तो मुझे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।

पाकिस्तानी दोस्त के मैसेज ने एक्ट्रेस को डराया

-पायल घोष ने कहा- मुझे समझ नहीं आया कि वह किस 'अंजाम' की बात कर रहे हैं। इस वाक्य का वास्तव में क्या मतलब है? ये सुनने के बाद मैं वाकई में बहुत गुस्से में हूं। ये घटना पाकिस्तान के लोगों के लिए मजाक की बात लगती है।

-पायल घोष ने आगे कहा- मुझे ऐसी मानसिकता वाले लोगों से दोस्ती करने का बहुत अफसोस है। मैं उन परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हमने जिन्हें खो दिया है मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। भगवान हम सबकी रक्षा करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+