एक्सीडेंट के तुरंत बाद पवनदीप राजन ने किया था ऐसा काम, अस्पताल पहुंचाने वाले शख्स ने बताया पूरा सच
Pawandeep Rajan: फेमस सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन गत 5 मई 2025 को एक भयानक सड़क हादसे में बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं। उत्तराखंड से दिल्ली की ओर जा रहे पवदीप राजन का कार एक्सीडेंट हो गया है।
इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन का हुआ एक्सीडेंट
खबर है कि इस हादसे में पवनदीप राजन के साथ कार में मौजूद 2 और लोग भी बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। वहीं पवनदीप इस समय नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार पवनदीप राजन को मल्टीपल फ्रैक्चर हुए हैं।

सिंगर की एमजी हैक्टर गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पवनदीप राजन की कार अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई थी। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सिंगर की एमजी हैक्टर गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और पवनदीप समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पवनदीप को हाथ, पैर और कंधे में फ्रैक्चर हुआ है
इस दुर्घटना के समय कार में पवनदीप के साथ उनके दोस्त अजय मेहरा और ड्राइवर राहुल सिंह भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ है। डॉक्टर्स से मिली जानकारी के अनुसार इस टक्कर की वजह से पवनदीप को हाथ, पैर और कंधे में फ्रैक्चर हुआ है। साथ ही सिर में भी गहरी चोट लगी है।
एम्बुलेंस ड्राइवर ने बताया क्या हुआ था उस रात
-दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक एम्बुलेंस ड्राइवर नितिन पाल ने बताया है कि पवनदीप राजन काफी दर्द में थे और बार-बार अपने परिवार के बारे में पूछ रहे थे। उन्होंने अस्पताल के कर्मियों को अपने बड़े भाई का नंबर देकर कहा कि परिवार को खबर दे दी जाए।
-रिपोर्ट में बताया गया है कि पवनदीप और बाकी 2 घायलों को पहले अमरोहा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के लिए ले लाया गया था। जहां से हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद और फिर डिडौली के प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
नोएडा के फोर्टिस अस्पताल के आईसीसू में भर्ती हैं पवनदीप
हालांकि बाद में पवनदीप राजन की हालत बिगड़ते देख उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां पर वह आईसीयू में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है लेकिन आने वाले दिनों में उनकी सर्जरी की जाएगी जिसके बाद ही वह ठीक हो पाएंगे।
पवनदीप राजन के पिता ने पुलिस से कही ऐसी बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे के बाद पवनदीप राजन के पिता सुरेश राजन ने पुलिस को बताया है कि उन्हें किसी भी कानूनी कार्रवाई की जरूरत नहीं है। उन्होंने इस दुर्घटना को एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताया और ट्रक चालक पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने साफ कहा है कि ये एक हादसा है। ड्राइवर की अचानक आंख लग गई थी जिसके चलते ये सब हो गया है।
पवनदीप राजन की बहन ने लोगों से की ऐसी अपील
-पवनदीप राजन के एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद से उनके फैंस से लेकर सेलेब्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। इसी बीच सिंगर पवनदीप राजन की बहन ज्योतिदीप राजन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है।
-ज्योतिदीप राजन ने नोट में लिखा है- परिवार इस समय गहरे सदमे में है और इस तरह के वीडियोज और तस्वीरें उन लोगों के पीड़ा को और बढ़ा रही हैं। ज्योतिदीप राजन ने लोगों से अपील की हैं कि कृपया इस तरह के वीडियोज और तस्वीरों को आगे न बढ़ाएं और उनके भाई के लिए दुआ करें ताकि वह जल्दी ठीक हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications