Pawan Singh New Song: पवन सिंह का नए गाने 'पापे पड़ी' ने मचाया धमाका, शालिनी के साथ दिखी ऐसी केमिस्ट्री

Pawan Singh New Song: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार यानी पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने के साथ लोगों के दिलों पर छा गए हैं। उनका नया भोजपुरी गाना 'पापे पड़ी' यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही इसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

पवन सिंह का 'पापे पड़ी' गाना हुआ रिलीज
इस गाने में दर्शकों को पवन सिंह का वही दमदार और मस्तीभरा अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। जानकारी के अनुसार 'पापे पड़ी' गाना म्यूजिक मोहल्ला यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

Pawan Singh New Song

गाने में दिखी पवन सिंह-शालिनी की केमिस्ट्री

गाने की वीडियो के कमेंट सेक्शन में पवन सिंह के स्वैग और सॉन्ग की धुन की जमकर तारीफ हो रही है। इस गाने को पवन सिंह ने खुद गाया है और इसमें उनके साथ एक्ट्रेस शालिनी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस शालिनी अपने डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस से गाने में अलग ही जान डाल रही हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है।

गाने के म्यूजिक में देसी बीट्स

पवन सिंह और शालिनी की जोड़ी इससे पहले भी कई हिट गाने दे चुकी है। इस गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं जबकि संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने के निर्देशक बिभांशु तिवारी हैं और इसके कोरियोग्राफर अमित सयाल हैं। गाने के म्यूजिक में देसी बीट्स और आधुनिक धुनों का जबरदस्त तालमेल है, जो भोजपुरिया दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर रहा है।

पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखी थी ऐसी बात

गाने के रिलीज से पहले पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर किया था। वहीं गाने के रिलीज होते ही उन्होंने टीजर भी शेयर किया और फैंस से ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मांगा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- इंतजार हुआ खत्म! म्यूजिक मोहल्ला यूट्यूब चैनल पर आ गया है हमारा नया गाना 'पापे पड़ी'। इसे सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर सुनें और प्यार दें।

1 अगस्त 2025 को रिलीज हुआ था एक और गाना

इससे पहले गत 1 अगस्त 2025 को पवन सिंह का नया गाना 'चार चाका ए जीजा' रिलीज हुआ था, जिसे उन्होंने शिल्पी राज के साथ गाया था। उस गाने में संजना मिश्रा नजर आई थीं और उसे भी फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब पापे पड़ी भी लोगों का फेवरेट बनता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+