Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'तुम बदनाम करो, तुम्हारी औकात कहां', क्या पवन सिंह के करीब आ गईं ये एक्ट्रेस? विवाद के बीच शेयर की ऐसी फोटो

Pawan Singh and Anjana Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह का नाम उन सितारों में शामिल है जिन्होंने अपने दम पर खास मुकाम बनाया है। पिछले दो दशक से अधिक समय से पवन सिंह फिल्मों में एक्टिव हैं और आज वह न सिर्फ एक अच्छे सिंगर हैं बल्कि सफल अभिनेता और राजनेता के रूप में भी जाने जाते हैं।

विवादों में घिरी पवन सिंह की पर्सनल लाइफ
हालांकि जहां करियर के मोर्चे पर पवन सिंह ने खूब नाम और शोहरत पाई है, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ अक्सर विवादों में घिरी रही है। इन दिनों पवन सिंह एक ओर बिहार चुनाव अभियान में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे उनके मतभेद फिर से सुर्खियों में हैं।

Pawan Singh

पवन सिंह और अंजना सिंह का रिश्ता

इसी बीच जबसे खबर आई कि पवन सिंह ने भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के लिए कार भेजी है, मामला और भी दिलचस्प हो गया है। अब अंजना सिंह और पवन सिंह के साथ में खींची गई एक फोटो ने सोशल मीडिया पर फिर से आग लगा दी है।

अंजना सिंह की पोस्ट पर मचा बवाल

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवन सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में दोनों एकसा वाइट आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं। दोनों की बॉन्डिंग और कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है, लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह है अंजना का लिखा हुआ कैप्शन।

अंजना सिंह ने कैप्शन में लिख दी ऐसी बात

अंजना सिंह ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- पूछो ना हमारी पहचान कहां तक है, तुम बदनाम करो, तुम्हारी औकात जहां तक है। अंजना की इस पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। लोग इस फोटो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग अंजना सिंह को इस फोटो को शेयर करने के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।

ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

-वहीं पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह काफी भावुक नजर आई थीं। उन्होंने दावा किया था कि वह लखनऊ में पवन सिंह से मिलने उनके घर पहुंची थीं लेकिन वहां एक्टर मौजूद नहीं थे। इसके उलट, महिला पुलिस की टीम उन्हें थाने ले जाने के लिए पहुंच गई थी।

-इस घटना के बाद ज्योति सिंह ने कैमरे के सामने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पवन सिंह जनता के लिए एक अच्छे नेता नहीं हैं और सिर्फ दिखावा कर रहे हैं। ज्योति सिंह ने पवन सिंह से मिलने की बार-बार गुहार लगाई और लाइव वीडियो में फूट फूटकर रोने लगी थीं। उनकी ये पोस्ट तेजी से वायरल हुई और कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया।

पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर दी थी सफाई

-इसके बाद पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखते हुए पोस्ट शेयर किया था और इस मामले में सफाई दी थी। उन्होंने लिखा था- मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है। क्या मैं जनभावना को ठेस पहुंचा सकता हूं?

-पवन सिंह ने कहा था कि ज्योति सिंह उनके घर आई थीं और उन्होंने सम्मानपूर्वक बात की थी। उन्होंने खुद ज्योति को घर पर बुलाया था और डेढ़ घंटे बातचीत की थी। पवन सिंह ने कहा- ज्योति बार-बार कह रही थीं कि मुझे चुनाव लड़वाइए, जो मेरे बस में नहीं है। पुलिस इसलिए मौजूद थी ताकि कोई अनहोनी न हो, न उनके साथ आई टीम से, न किसी और से।

ज्योति सिंह ने कहा- पवन सिंह ने मुझे गर्भपात की दवा दी

-पवन सिंह के इस पोस्ट के बाद पत्नी ज्योति सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका जवाब दिया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंसू पोछते हुए ज्योति सिंह ने कहा था-पवन कहते हैं कि उन्हें बच्चा चाहिए था, लेकिन जो पिता बनना चाहता है, वो पत्नी को गर्भपात की दवा क्यों देगा?

-ज्योति सिंह ने आगे कहा था- शादी के कुछ दिनों बाद ही उनकी मां प्रतिमा देवी और बहन ने मेरी तुलना सांप से की थी। रोज ताने मारते, मेरी मां से 50 लाख रुपये ले लिए थे। ज्योति सिंह ने कैमरे पर साफ कहा कि पवन सिंह ने उन्हें गर्भपात की दवाइयां दी थीं जिससे दो बार उनका गर्भ गिरा।

पावरस्टार पवन सिंह की 2 शादियां और विवाद

-पवन सिंह की पहली शादी साल 2014 में नीलम सिंह से हुई थी, लेकिन एक साल बाद नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह से शादी की थी।

-दूसरी शादी के बाद कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक चला, मगर जल्द ही इस रिश्ते में दरार आ गई। लोकसभा चुनाव 2024 के वक्त पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह फिर साथ दिखे, जिससे सबको लगा कि दोनों के बीच मतभेद खत्म हो गए हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही कहानी फिर पहले जैसी हो गई।

पवन सिंह ने नहीं दिया कोई जवाब

-फिलहाल पवन सिंह की तरफ से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन अंजना सिंह की वायरल फोटो और ज्योति सिंह के आरोपों के बीच, सोशल मीडिया पर पवन सिंह का नाम फिर से सुर्खियों में छा गया है।

-जहां एक तरफ फैंस पवन सिंह की फिल्मों और राजनीतिक सफर की तारीफ कर रहे हैं, वहीं उनकी निजी जिंदगी में उठे नए विवाद ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। अब देखना ये होगा कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते की कहानी आगे क्या मोड़ लेती है। दोनों के बीच सुलह होती है या अलगाव पैदा होता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+