Pawan Singh: 'थोड़ी सी जो पी ली है', नशे में झूमते हुए पवन सिंह ने काटा केक, बीवी ज्योति पर क्यों बरसे फैन?

Pawan Singh: आज भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं, अपने गाने और फिल्मों के दम पर भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' कहे जाने वाले पवन सिंह का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो थोड़ा नशे में झूमते हुए दिख रहे हैं, उसी हालत में वो केक काटते हैं और लोगों का धन्यवाद अदा करते हैं।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो बीती रात का है, जब लखनऊ स्थित अपने घर में पवन सिंह, अपने करीबी लोगों के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे। पवन सिंह का ये वीडियो उनती पत्नी ज्योति सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और उन्हें जन्मदिन कि बधाई दी है।

Pawan Singh

ज्योति सिंह ने उनकी लंबी आयु की कामना की है और भगवान से दुआ मांगी हैं कि उनके पति की हर ख्वाहिश पूरी हो। पवन सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है और लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने पवन सिंह की आलोचना की है और लिखा है कि 'पवन सिंह असल जिंदगी में कितनी पियक्कड़ है' तो वहीं उनके फैंस ने उनका बचाव किया है।

Pawan Singh

'थोड़ी सी जो पी ली है,चोरी तो नहीं की है' (Pawan Singh)

पवन सिंह के एक चाहने वाले ने लिखा है कि 'थोड़ी सी जो पी ली है,चोरी तो नहीं की है, अरे ज्योति सिंह आप इस तरह का वीडियो शेयर करके कहना क्या चाहती हैं?', एक तरफ तो कहती हो कि 'तुम उनसे प्यार करती हो और उनके पास जाना चाहती हो', तो वहीं दूसरी ओर' इस तरह का वीडियो शेयर करके उन्हें बदनामं करना चाहती हो।' पवन सिंह के फैंस जमकर ज्योति सिंह की क्लास लगा रहे हैं।

Pawan Singh

Pawan Singh की दूसरी पत्नी हैं ज्योति सिंह

गौरतलब है कि ज्योति सिंह एक्टर-सिंगर पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं और हाल ही में उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई थी। मालूम हो कि ज्योति सिंह और पवन सिंह का ब्याह साल 2018 में हुआ था लेकिन शादी के चंद माह बाद ही दोनों के रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो गई और दोनों तलाक का केस लड़ रहे हैं।

ज्योति से शादी करने से पहले पवन सिंह की शादी साल 2014 में नीलम सिंह से हुई थी, जिसने चंद महीने के बाद ही आत्महत्या कर ली थी, उनकी सुसाइड का कारण आज तक साफ नहीं है।

Pawan Singh

ज्योति सिंह ने लगाए हैं Pawan Singh पर गंभीर आरोप

इसके बाद अभिनत्री अक्षरा सिंह के साथ पवन का अफेयर चला लेकिन उसे भी पवन सिंह ने छोड़ दिया और ज्योति सिंह से शादी रचा ली। मालूम हो कि ज्योति सिंह ने बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह पर दूसरी लड़कियों से अवैध रिलेशन रखने और उनका गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया था और कहा था कि 'पवन सिंह के घरवाले ही नहीं चाहते कि उनका और उनके पति का रिलेशन सही हो।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+