पवन सिंह का सावन स्पेशल धमाकेदार गाना 'चार चाका ए जीजा' हुआ रिलीज, सुनते ही नाचने लगेंगे आप

Pawan Singh Bhojpuri New Song: सावन के पवित्र महीने में भोलेनाथ के भक्तों के लिए एक से बढ़कर एक बोलबम गीत रिलीज हो रहे हैं। इस मौके को और खास बनाते हुए भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अपने एक और धमाकेदार सावन स्पेशल गाने 'चार चाका ए जीजा' के साथ दर्शकों के बीच हाजिर हो चुके हैं।

सावन स्पेशल 'चार चाका ए जीजा' गाना रिलीज
पवन सिंह का ये गाना 1 अगस्त 2025 को यूट्यूब पर रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। पवन सिंह के इस नए गाने को उन्होंने लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है।

Pawan Singh Bhojpuri New Song

शिल्पी राज और पवन सिंह गाया है ये गाना

वहीं संजना मिश्रा इस वीडियो में पवन सिंह की को-एक्ट्रेस के रूप में नजर आ रही हैं, जिनकी जोड़ी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं और संगीत दिया प्रियांशु सिंह ने दिया है। वीडियो डायरेक्शन की जिम्मेदारी बिभांशु तिवारी ने निभाई है, जबकि कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और सनी सोनकर द्वारा की गई है।

पवन सिंह के गाने को मिल रहा जबरदस्त प्यार

-ये धमाकेदार गाना पवन सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। आपको बता दें कि पवन सिंह ने इस गाने की झलक पहले ही इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी थी। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था- चार चाका ए जीजा, 1 अगस्त को रिलीज हो रहा है। उन्होंने इसे सभी कलाकारों को टैग भी किया था।

-गाने के पोस्टर और वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ये सावन की भक्ति और एनर्जी से भरपूर गाना है। 'चार चाका ए जीजा' गाना खासकर उन भक्तों के लिए है जो सावन में कांवड़ यात्रा पर जाते हैं। गाने में धार्मिक भावनाओं के साथ मनोरंजन का भी तड़का लगाया गया है। पवन सिंह के स्टाइल और दमदार आवाज ने इस गाने को और भी प्रभावशाली बना दिया है।

पवन सिंह के सुपरहिट बोलबम ट्रैक

-इससे पहले पवन सिंह का बोलबम गाना 'देवघर के राजा' भी दर्शकों को खूब पसंद आया था। ये गाना गत 21 जुलाई 2025 को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था, जिसे पवन सिंह और सृष्टि भारती ने मिलकर गाया था। उस गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस श्वेता महारा नजर आई थीं।

-अब जब पवन सिंह का नया गाना 'चार चाका ए जीजा' आ चुका है, तो फैंस इसे भी उतना ही प्यार दे रहे हैं। सावन के इस खास समय में पवन सिंह के बोलबम सॉन्ग्स की लिस्ट फैंस की प्लेलिस्ट में टॉप पर बनी हुई है।

सावन के बाद आएंगे पावर स्टार के रोमांटिक गाने

पवन सिंह के फैंस को उनके रोमांटिक गानों का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन अभी सावन का महीना चल रहा है जो आगामी 9 अगस्त 2025 को समाप्त होगा। इसके बाद अभिनेता के रोमांटिक और धमाकेदार गाने भी रिलीज के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+