'पवन सिंह मुझे पीटते थे, कमरे में बंद करके', अक्षरा सिंह का चौंकाने वाला खुलासा, पावर स्टार की खोली पोल
Pawan Singh and Akshara Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच बीते पांच सालों से तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है और आए दिन नए आरोप-प्रत्यारोप सामने आ रहे हैं।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिश्ता
पवन सिंह का नाम इससे पहले भी कई बार उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहा है। एक समय पर उनका नाम भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ भी जुड़ा था, जिनसे उनका रिश्ता और फिर ब्रेकअप इंडस्ट्री की सबसे चर्चित खबरों में से एक रहा है।

पवन सिंह-अक्षरा सिंह के रिलेशन का दर्दनाक अंत
-एक समय था जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी न केवल पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी लोगों को खूब पसंद आती थी। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दीं और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ीं। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं सका और कड़वे ब्रेकअप में बदल गया।
-ब्रेकअप के बाद अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ये रिश्ता उनके लिए भावनात्मक रूप से बहुत दर्दनाक रहा। उन्होंने कहा था कि पवन सिंह के व्यवहार ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था।
'कमरे में बंद करके मारा था'
-अक्षरा सिंह ने खुलासा किया था कि पवन सिंह के साथ रिश्ता खत्म होने से पहले उनके साथ कई बार मारपीट की गई। उन्होंने कहा था- पवन सिंह मुझे कमरे में बंद कर देते थे, मुझ पर हाथ उठाते थे और मुझे मानसिक रूप से टॉर्चर करते थे।
-अक्षरा सिंह ने बताया था कि जब पवन सिंह की शादी होने वाली थी, तो उन्हें एक घर में बंद कर दिया गया था ताकि वह किसी से बात न कर सकें। हालांकि किस्मत अच्छी थी इसलिए वह उस जगह से बाहर निकलने में कामयाब रही थीं।
-अक्षरा सिंह ने बताया था- भगवान की कृपा से मैं वहां से निकल पाई थी वरना शायद आज मैं जिंदा नहीं होती। उसने मुझे खूब परेशान किया था। मुझे जान से मारने की धमकी तक दी थी। अक्षरा सिंह ने कहा था- उस समय भोजपुरी इंडस्ट्री के कई लोगों ने मेरा साथ तक नहीं दिया था।
'मुझे जान से मारने की धमकी दी गई'
-अक्षरा सिंह ने कहा था- लोगों ने कहा था कि मुझे यूपी-बिहार में रहने नहीं देना चाहिए। यहां तक कि मुझ पर तेजाब फेंकने की कोशिश तक की गई थी। अक्षरा सिंह ने बताया था कि उस कठिन समय में उन्हें सिर्फ अपने पिता का साथ मिला था, जिन्होंने उनका हौसला बढ़ाया था और मुश्किल वक्त से निकलने में मदद की थी।
-अक्षरा सिंह ने बताया था कि पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री से काम मिलना बंद हो गया था। उन्होंने कहा- मैंने देखा कि पूरी इंडस्ट्री एक तरफ थी और मैं अकेली थी। यहां एक्ट्रेसेस कभी आवाज नहीं उठातीं, बस दूसरों के कहने पर चलती हैं। मैंने उस जंजीर को तोड़ा है।
-अक्षरा सिंह ने आगे कहा था- मैंने बहुत कुछ सहा है। आज मैं जिंदा हूं, यही अपने आप में बड़ी बात है। मुझे हर तरह से परेशान किया गया था। टॉर्चर किया गया था।
-आपको बता दें कि अक्षरा सिंह न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं बल्कि महिला सशक्तिकरण की आवाज भी बन चुकी हैं। उन्होंने अपने दर्द को अपनी ताकत में बदल दिया और अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में दोबारा अपनी जगह बनाई।
-अक्षरा सिंह का ये खुलासा एक बार फिर ये दिखाता है कि ग्लैमर की दुनिया के पीछे की सच्चाई कितनी दर्दनाक हो सकती है। उनकी कहानी इस बात का सबूत है कि अगर हिम्मत और आत्मविश्वास हो, तो कोई भी महिला अपने जीवन की सबसे कठिन परिस्थितियों से भी उभर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications