सोशल मीडिया पर भिड़े पवन और खेसारी लाल यादव, कहा- शराब पीकर स्टेज पर नहीं जाना चाहिए
पटना। भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों दो बड़े सितारों के बीच खटपट चल रही है, जिसके चलते उनके फैंस और भोजपुरी समर्थकों के बीच काफी निराशा है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की। दोनों की काफी फैन फॉलोइंग है। जब भी इन दोनों सितारों का गाना रिलीज होता है तो करोड़ों लोग सुनते हैं। कभी एक समय पर करीबी दोस्त रहे पवन सिंह और खेसारी लाल के बीच अब सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ चुकी है। अब दोनों एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

हाल ही में पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव का नाम लिये बिना ही उनपर निशाना साधा। रिपोर्ट्स के मुताबिक पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई यहां जा रहा है कोई वहां, जिसे जहां जाना है वहां जाए। हम वहां कबका काम करके आ चुके हैं। इस तरह के लोग अभी ये कल्पना भी नहीं कर सकते कि पवन सिंह कहां-कहां गाना गाएंगे। वहीं पवन सिंह के इस बयान पर खेसारी लाल ने पलटवार किया है।
खेसारी लाल यादव ने कहा कि खुद को खड़ा करो, भोजपुरी को बड़ा करो। मैं जिन्हें इतना बड़ा मानता था उन्हें मेरे नाम से दिक्कत है। इसके अलावा खेसारी ने कहा कि मंच पर इंसान को अच्छे मन से रहना चाहिए। दारू पीकर नहीं जाना चाहिए। दारू पीकर जाना अच्छी बात नहीं है। खेसारी लाल यादव ने कहा, 'कुछ लोगों को लगता है कि उनके द्वारा खींची लकीर पर ही दुनिया चलती है, तो आप ही निर्णय ले लीजिए कि आदरणीय भिखारी ठाकुर जी, शारदा सिन्हा जी, मनोज तिवारी, मृदुल जी जैसे दिग्गजों ने कुछ नहीं किया। ये बहुत ही शर्मनाक बात है और मैं ऐसे लोगों से प्रतियोगिता नहीं करता, बस अपना काम करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications