OG Box Office Collection: तीन दिन में 100 करोड़ी हुई पवन कल्याण की फिल्म, वीकेंड में कमाई की ज्यादा उम्मीद
OG Box Office Collection Day 3: पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' इस गुरुवार यानी 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का बज बना हुआ था, जिससे सिनेमाघरों में लगते ही धमाल मच गया। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्साह था। इस फिल्म से इमरान हाशमी ने अपना टॉलीवुड डेब्यू किया है।
टॉलीवुड के 'पावर स्टार' पवन कल्याण की यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। फिल्म की रिलीज के बाद इमरान ने कई बॉलीवुड दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिससे उनकी साउथ में शानदार एंट्री हुई है। इस रिपोर्ट में जानिए फिल्म ने चार दिनों में कितने कलेक्शन किया है।

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को 'दे कॉल हिम ओजी' ने 13.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़ें हैं। इसमें बदलवा हो सकत हैं। 'दे कॉल हिम ओजी' ने पेड प्रीव्यू से 21 करोड़ रुपये कमाए थे। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 63.75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन शुक्रवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आई और इसने 18.75 करोड़ रुपये जुटाए। कुल मिलाकर, फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी तक 117.37 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही फिल्म पवन कल्याण के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का बज अच्छा बना था, जिसके बाद मेकर्स को अच्छी कमाई की उम्मीद थी।
ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई जिस हिसाब से लड़खड़ाई है, ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि 'दे कॉल हिम ओजी' का लाइफटाइम कलेक्शन 300 करोड़ रुपये हो सकता है। पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
'दे कॉल हिम ओजी' में पवन कल्याण और इमरान हाशमी के अलावा प्रियंका अरुल मोहन, प्रकाश राज, अर्जुन दास और श्रेया रेड्डी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद, इमरान हाशमी अब साउथ में भी दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications