'पवन कल्याण धोखेबाज है, वो तो दूसरी औरत के साथ....', आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM की पहली पत्नी का बड़ा बयान
Pawan Kalyan: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन कल्याण इस समय आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बन गए हैं। दो बार चुनाव हारने के बाद एक्टर ने आखिरकार इस बार बाजी मार ही ली है। आपको बता दें कि पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के पीठपुरम से लोकसभा चुनाव 2024 जीतने में कामयाब रहे।
पवन कल्याण ने 1997 में नंदिनी से शादी कर ली थी
एक्टिंग और राजनीति के अलावा सुपरस्टार पवन कल्याण अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। आपको बता दें कि एक्टर अब तक तीन बार शादी कर चुके हैं। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक पवन कल्याण ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने के एक साल बाद यानी 1997 में ही नंदिनी से शादी कर ली थी।

पहली पत्नी ने एक्टर पर धोखा देने का आरोप लगाया था
शादी के तुरंत बाद पवन कल्याण ने नंदिनी पर उनका घर छोड़ने का आरोप लगाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2001 के बाद से ही नंदिनी और पवन एक दूसरे से बात नहीं करते थे और अलग रहने लगे थे। नंदिनी ने साल 2007 में पवन कल्याण के खिलाफ केस दर्ज किया था जिसमें उन्होंने एक्टर पर शादीशुदा होते हुए एक्ट्रेस रेणू देसाई से दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था- मुझे पवन कल्याण ने धोखा दिया है। उन्होंने एक दूसरी औरत से शादी कर ली है।
पहली बीवी को देने पड़े थे 5 करोड़ रुपए
वहीं पवन ने कल्याण ने इस मामले में अपनी सफाई देते हुए कहा था वह और रेणू लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे लेकिन उन्होंने शादी नहीं की थी। इसके बाद साल 2008 में पवन कल्याण और नंदिनी का तलाक हो गया था। वहीं एक्टर को अपनी पहली पत्नी को एलिमनी के तौर पर 5 करोड़ रुपए देने पड़े थे।
2009 में पवन कल्याण ने की थी दूसरी शादी
पहली पत्नी नंदिनी से तलाक लेने के बाद पवन कल्याण ने अपनी लिव इन पार्टनर एक्ट्रेस रेणू देसाई से साल 2009 में शादी कर ली थी। लेकिन पवन कल्याण और रेणू का रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। शादी के तीन साल बाद यानी 2012 में उन दोनों का भी तलाक हो गाय था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल की एक बेटी अकीरा नंदन और एक बेटा आद्या नंदन भी है। वहीं साल 2013 में पवन कल्याण ने रशियन मॉडल एन्ना लेझनेवा से तीसरी शादी की है जो कि अभी भी चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications