'हिंदू लड़की को मुस्लिम बना देते हैं वो लोग और फिर', टीवी एक्ट्रेस का ब्रेकअप को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

Pavitra Punia Break Up: टीवी की फेमस एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पवित्र पुनिया हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस एजाज खान संग अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं।

पवित्र पुनिया और एजाज खान का ब्रेकअप
अब हाल ही में पवित्र पुनिया और एजाज खान के ब्रेकअप का चौंकाने वाला कारण सामने आया है। हाल ही में पवित्रा पुनिया ने 'टेली मसाला' को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था। उन्होंने ब्रेकअप की पूरी सच्चाई लोगों के सामने रखी है।

Pavitra Punia Break Up

'मैं कोई हिंदू-मुस्लिम डिबेट नहीं कर रही हूं'
एक्स बॉयफ्रेंड एजाज खान से अलग होने को लेकर पवित्रा पुनिया ने कहा- ये ब्रेकअप धर्म की वजह से नहीं हुआ है लेकिन ऐसा कुछ हुआ था जिसने मुझे तोड़ दिया था। पवित्रा ने कहा- मैं यहां कोई हिन्दू-मुस्लिम डिबेट नहीं कर रही हूं लेकिन इंसान को अपने धर्म के प्रति वफादार होना चाहिए।

'मुसलमान हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन न कराए'
पवित्रा पुनिया ने कहा- मेरा मानना है कि अगर कोई मुस्लिम लड़की भी हिंदू घर में शादी करके जाती है, तो हिंदू लड़के को उसका धर्म नहीं बदलवाना चाहिए। ऐसे ही किसी भी मुस्लमान को ये हक नहीं की वो हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराए।

'हमारे रिश्ते में काफी वक्त से दिक्कतें होने लगी थीं'
पवित्रा पुनिया ने कहा- हमारे रिश्ते में काफी वक्त से दिक्कतें होने लगी थीं। कई बार मैंने सब ठीक करने की भी कोशिश की थी। जब मेरी कोशिशों का कोई हल नहीं निकला और पानी सिर से ऊपर चला गया तो मैंने उनसे अलग होने का फैसला कर लिया।

बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहती थीं पवित्र पुनिया
आपको बता दें कि पवित्रा पुनिया और एजाज खान का रिश्ता टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 14' से शुरू हुआ था। बिग बॉस के घर में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। फिर दोनों का प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी थी। बिग बॉस से बाहर आने के बाद दोनों काफी समय तक लिव इन में भी रहते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+