Pathaan Trailer Out: 'पठान का वनवास खत्म', देखें जॉन अब्राहम और शाहरुख खान का एक्शन मोड

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में किंग खान जबरदस्त एक्शन में नजर आए।

Pathaan Trailer Out: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' को लेकर मचे बवाल के बाद आखिरकार धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। पठान के टीजर के बाद फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के ट्रेलर में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। लेकिन, ट्रेलर में सलमान खान की झलक नहीं देखने को मिली।

Pathaan

पठान का दमदार ट्रेलर रिलीज
फिल्म पठान का ट्रेलर 15 दिन पहले 10 जनवरी को रिलीज कर दिया गया है। दो मिनट 34 सेकेंड के रोंगटे खड़े कर देने वाले इस ट्रेलर की शुरुआत जॉन अब्राहम से होती है। जिसमें वह मास्क पहने एक्शन मोड में नजर आते हैं। फिर वह मास्क उतारकर अपना पूरा चेहरा दिखाते हैं। ट्रेलर में आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके बाद ट्रेलर में शाहरुख खान की एंट्री होती है। फिल्म में किंग खान बतौर रॉ एजेंट की भुमिका निभाते नजर आएंगे। इसके बाद दीपिका पादुकोण अपने ग्लैमरस अवतार से तड़का लगा रही हैं। कुल मिलाकर फिल्म पठान का ये ट्रेलर देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि, नए साल के मौके पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका मचाने वाली है।

5 साल बाद होगा शाहरुख खान का कमबैक
बता दें कि, फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से शाहरुख खान लगभग 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहरुख की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इसके अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा। अब देखना होगा कि, फिल्म रिलीज होने के बाद फैंस पठान को कितना पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+