Pathaan Trailer: 'पठान' के ट्रेलर से हटाई गई दीपिका की 'भगवा बिकिनी', क्या आपने किया नोटिस?

फिल्म पठान का जबरदस्त ट्रेलर देख फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। लेकिन, ट्रेलर में जिस पर किसी की नजर नहीं गई वो थी दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी'। जो कि, ट्रेलर में दिखाई ही नहीं गई।

Pathaan Trailer: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम ने अपने शानदार एक्शन से फैंस का दिल जीत लिया। फैंस को ट्रेलर से काफी उम्मीदें थी जिस पर शाहरुख खान खरे उतरे। लेकिन, इस बीच आप में से कुछ ही लोगों ने नोटिस की होगी, वो है फिल्म के गाने में दीपिका पादुकोण की दिखाई भगवा बिकिनी। जिसे ट्रेलर से गायब किया गया है।

पठान ट्रेलर से गायब हुई 'भगवा बिकिनी'

पठान ट्रेलर से गायब हुई 'भगवा बिकिनी'

फिल्म 'पठान' का पहला गाना बेशर्म रंग जब से रिलीज हुआ है तभी से फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस विवाद की असल वजह थी गाने में दीपिका पादुकोण ने पहनी 'भगवा बिकिनी'। जिसकी वजह से तमाम हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया और फिल्म से इस सीन को हटाने की मांग की गई। इन तमाम विवादों के बाद ट्रेलर में सबसे ज्यादा नोटिस करने वाली चीज थी वो है पूरे ट्रेलर में एक्ट्रेस की भगवा बिकिनी नहीं दिखाई गई।

क्या विवादों से बचना चाहते हैं मेकर्स?

क्या विवादों से बचना चाहते हैं मेकर्स?

दीपिका पादुकोण फिल्म पठान के ट्रेलर में अपनी येलो बिकिनी में नजर आ रही हैं। बेशर्म रंग के सीन को ट्रेलर से पूरी तरह गायब किया गया है। ऐसे में फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि, फिल्म मेकर्स कहीं ना कहीं विवादों से बचना चाहते हैं। वह नहीं चाहते कि, फिल्म अब किसी भी विवाद में फंसे।

ट्रेलर से बेशर्म रंग के हटाए गए सीन

ट्रेलर से बेशर्म रंग के हटाए गए सीन

फिल्म पठान के ट्रेलर में अगर नजर डालें तो, दीपिका पादुकोण भारत देश की सुरक्षा के लिए शाहरुख खान के साथ एक बड़ा प्लान करती हैं। ट्रेलर में वह पूरे एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। वहीं उनके लुक्स की बात करें तो, व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा और ऑरेंज कलर के सारॉन्ग में दीपिका एक्शन करती दिख रही हैं। फिल्म के पूरे ट्रेलर में कहीं भी बेशर्म रंग गाने के सीन नहीं दिखाए गए। हालांकि इन सबके बावजूद दीपिका पादुकोण बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

ऐसे शुरू हुआ था पठान को लेकर विवाद

ऐसे शुरू हुआ था पठान को लेकर विवाद

फिल्म बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली। लेकिन, गाना रिलीज होने के बाद मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भगवा बिकिनी को लेकर आपत्ति जताई थी। साथ ही उन्होंने दीपिका और शाहरुख के कुछ सीन को हटाने की मांग की थी। बाद में ये विवाद इतना बढ़ गया था कि, फिल्म को बैन करने की मांग उठाई गई। यहां तक कि, जगह-जगह फिल्म के पोस्टर्स जलाए गए थे। हालांकि इन सब विवादों के बावजूद रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कुछ खास बदलाव नहीं किए गए हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

बता दें कि, 10 जनवरी को फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। अब फिल्म रिलीज होने में कुछ ही दिन रह गए हैं। जी हां फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से शाहरुख खान लगभग 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। फैंस बादशाह के इस कमबैक से काफी उम्मीदें कर रहे हैं। अब देखना होगा कि, किंग खान फैंस की इन उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं।

Recommended Video

    Pathaan फिल्म के ' Besharam Rang' गाने में 3 बदलाव, डायलॉग्स में बदले गए कई शब्द | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+