'पठान' विवाद पर शाहरुख खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'हम हर धर्म के लिए बनाते हैं फिल्म'

फिल्म पठान की सक्सेस के बाद शाहरुख खान ने पहली बार मीडिया से बातचीत की। इस दौरान एक्टर ने फिल्म से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।

Pathaan Press Conference: फिल्म 'पठान' की सक्सेस से शाहरुख खान की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सोमवार को एक्टर ने मन्नत के बाहर पोज देकर फैंस का शुक्रिया अदा किया। वहीं दीपिका पादुकोण भी फैंस का रिएक्शन देखने थिएटर पहुंची। अब फिल्म को मिल रही शानदार सफलता के बाद पठान की पूरी टीम पहली बार मीडिया से रूबरू हुई। इस दौरान सभी ने फिल्म से जुड़े कई सवालों का खुलकर जवाब दिया।

फिल्म पठान की टीम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

फिल्म पठान की टीम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

फिल्म पठान रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में रही। देशभर में फिल्म को लेकर काफी विरोध-प्रदर्शन भी हुआ। यहां तक कि, कुछ लोगों ने फिल्म रिलीज ना हो इसके लिए थिएटर के बाहर पोस्टर तक जलाए। हालांकि इस दौरान पठान की टीम की तरफ से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया। लेकिन, अब शाहरुख खान ने बिना किसी का नाम लिए इस पर बहुत कुछ कह डाला।

पठान विवाद पर बोले शाहरुख खान

पठान विवाद पर बोले शाहरुख खान

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहरुख खान ने कहा कि, जाते वक्त मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि, हम सभी का मकसद अपने फैंस को एंटरटेन करना होता है। फिर चाहे वो एक्टर किसी भी धर्म का हो। सबका मकसद है कि हम अपने किरदारों से लोगों को खुश करें। हमारा मकसद कभी भी किसी की भी भावनाओं को ठेस ना पहुंचाना नहीं है।

'यह फिल्म हर जगह शांति के साथ रिलीज होनी चाहिए'

'यह फिल्म हर जगह शांति के साथ रिलीज होनी चाहिए'

शाहरुख खान आगे कहते हैं कि, 'हम हर तबके, समुदाय, धर्म के लोगों के लिए फिल्म बनाते हैं, प्यार और खुशियां बांटने के लिए 'पठान' का मतलब यही है। मैंने सत्ता में बैठे लोगों से बात कर सुनिश्चित किया कि यह फिल्म हर जगह शांति के साथ रिलीज होनी चाहिए। यही मेरी सबसे बड़ी चिंता थी। फैंस का मनोरंजन ही तो है... सब आसानी से होना चाहिए और यह हुआ भी। मुझे इसकी काफी खुशी है।'

'मैं अपने सभी फैंस का शुक्रिया करता हूं'

'मैं अपने सभी फैंस का शुक्रिया करता हूं'

फिल्म को लेकर हुए विवादों पर पठान की पूरी स्टारकास्ट ने ना तो मीडिया से बात की और इस पर कोई बयान दिया। इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा कि, 'किसी मकदस से मीडिया से नहीं मिले, ऐसा नहीं है। कोविड में ये फिल्म शूट की गई थी। सभी लोग काफी बिजी थे। फिल्म को सभी ने इतना प्यार दिया, मैं अपने सभी फैंस का शुक्रिया करता हूं।''

मन्नत के बाहर शाहरुख ने फैंस का किया शुक्रिया

मन्नत के बाहर शाहरुख ने फैंस का किया शुक्रिया

बता दें कि, सोमवार को फिल्म पठान की सक्सेस पर शाहरुख खान ने मन्नत के बाहर फैंस का शुक्रिया किया। इस दौरान उन्होंने पठान के सॉन्ग झूमे जो पठान पर डांस भी किया। एक्टर ने वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया। बता दें कि फिल्म पठान ने इन 5 दिनों में 500 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

Recommended Video

    Pathaan के हिट होने पर Shahrukh Khan ने 'Mannat' की बालकनी से फैंस को कहा शुक्रिया | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+