Pathaan Controversy: 'पठान' विवाद के बीच क्या शाहरुख खान टालेंगे फिल्म की रिलीज डेट? एक्टर ने दिया बड़ा हिंट
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है कि वह पठान की रिलीज डेट को पोस्टपोन करेंगे या फिर नहीं।
Pathaan Controversy: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इन विवादों के बीच किंग खान ने इस बात का खुलासा किया है कि, वह फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने पर विचार कर सकते हैं या फिर नहीं।
Recommended Video

क्या शाहरुख खान टालेंगे पठान की रिलीज डेट?
दरअसल, पठान विवाद के बीच शाहरुख खान ने ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा। इसके जरिए उन्होंने अपने तमाम चाहने वालों के सवालों के जवाब दिए। सेशल के दौरान एक फैन ने शाहरुख खान से फिल्म पठान की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने को कहा। जिसका एक्टर ने ऐसा जवाब दिया जो कि, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैन ने की एक्टर से मांग
#ASKSRK सेशन के दौरान एक फैन ने फिल्म पठान को लेकर हो रहे विादों के बीच शाहरुख खान से फिल्म की रिलीज डेट को टालने की बात कही। यूजर ने लिखा कि, 'सर 25 जनवरी को मेरी शादी है, प्लीज क्या आप पठान को 26 जनवरी तक के लिए पोस्टपोन कर सकते हैं। ये बहुत अच्छा होगा आपका धन्यवाद'।

किंग खान ने दिया मजेदार जवाब
किंग खान से यूजर का जवाब बड़े मजेदार तरीके से दिया। जिसे जानकर आप भी किंग खान से इंप्रेस हो जाएंगे। एक्टर ने जवाब देते हुए लिखा कि, 'तुम शादी 26 जनवरी को कर लो उस दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी भी है'। शाहरुख खान ने अपने इस जवाब से एक बार फिर फैंस का दिल लिया।

बेशर्म रंग को लेकर हो रहा विवाद
दरअसल, फिल्म 'पठान' का पहला गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज हुआ है। इसमें दीपिका ने केसरी रंग की बिकिनी पहनी हुई है जिसके बाद से लगातार विवाद हो रहा है। फिल्म रिलीज होने के एक महीने पहले ही बायकॉट की मांग की जा रही है। हालांकि इन विवादों के बावजूद किंग खान के फैंस उनका फुल सपोर्ट कर रहे हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'
बता दें कि, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म से शाहरुख 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। फिलहाल फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications