Parineeti-Raghav: 1 बजे शुरू होगी राघव चड्ढा की सेहराबंदी, प्रियंका चोपड़ा की मां ने दिखाई सेरेमनी की फोटो
Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके मंगेतर राघव चड्ढा आज यानी 24 सितंबर को उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी करने वाले हैं। आज शाम 4 बजे के आसापस दोनों सात फेरे लेंगे और शादी के बंधन मेंबंध जाएंगे। वहीं दोपहर 1 बजे दूल्हेराजा राघव चड्ढा की सेहराबंदी होगी और 2 बजे राघव बारातियो सहित अपनी दुल्हन परिणीति चोपड़ा को लेने के लिए नाव में सवार होकर द लीला पैलेस होटल पहुंचेंगे। इस शादी को अटेंड करने के लिए परिमीति की बहन प्रियंका चोपड़ा तो उदयपुर नहीं पहुंच सकी हैं लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा शादी में शामिल हुई हैं।
मधु चोपड़ा ने दिखाई फेंक्शन की झलक
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें परिणीति और राघव के वेडिंग फंक्शन की झलक देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। आज शाम को परिणीति और राघव एक दूजे के हो जाएंगे। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह शिमर आउटफिट में नजर आ रही हैं और उन्होंने फूलों का बना मांग टीका भी लगा रखा है।

नहीं शामिल हो रही हैं प्रियंका चोपड़ा
आपको बता दें कि गत 23 सितंबर की सुबह 11 बजे परिणीति और राघव की हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया था और शाम में मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ था। परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा उनकी सगाई में शामिल हुई थीं लेकिन शादी का हिस्सा नहीं बन पाई हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी छोटी बहन परिणीति को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।
मेहमान पहुंच रहे हैं उदयपुर
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में 200 मेहमानों और 50 वीवीआईपी के आने की उम्मीद की जा रही है। जहां कुछ मेहमान गत 23 तिसंबर को ही शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं, वहीं कुछ लोग आज यानी 24 सितंबर को उदयपुर पहुंच रहे हैं। थोड़ी देर पहले ही बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे हैं। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा आज अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपड़े ही पहनेंगी। इसके अलावा सानिया मिर्जा भी उदयपुर पहुंच चुकी हैं।
आज होगी राघव-परिणीति की शाही शादी
आज यानी 24 सितंबर 2023 को दूल्हेराजा राघव चड्ढा की दोपहर 1 बजे सेहराबंदी होगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे बारात का प्रस्थान होगा। राघव बारातियों के साथ नाव में सवार होकर होटल द लीला पैलेस पहुंचेंगे। वहीं 24 सितंबर को शाम 4 बजे कपल के फेरे का आयोजन किया गया है। इसी दिन शाम 6 बजे विदाई होगी और रात 8:30 बजे रिसेप्शन और गाला डिनर का आयोजन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications