Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति-राघव की शादी में मिलेगी दिल्ली की चाट, मैगी और कैंडी, कबाब से वीगन फूड तक
Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके मंगेतर राघव चड्ढा आज यानी 24 सितंबर को द लीला पैलेस होटल में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आज शाम 4 बजे दोनों सात फेरे लेंगे और एक दूजे के हो जाएंगे। थोड़ी ही देर में दूल्हेराजा राघव चड्ढा की सेहराबंदी होगी और फिर 2 बजे राघव बारातियों सहित अपनी दुल्हन परिणीति चोपड़ा को लेने के लिए नाव में सवार होकर होटल पहुंचेंगे। इससे पहले कल यानी 23सितंबर की सुबह राघव-परिणीति की हल्दी हुई थी और शाम को मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजिन किया गया था। आइए आपको बताते हैं कि इस शादी समारोह के मेन्यू में फूड आइटम्स में क्या क्या चीजें शामिल हैं
दिल्ली की चाट को मिली मेन्यू में जगह
23 सितंबर को हुई संगीत सेरेमनी की पार्टी में चाट, मैगी, कैंडी फ्लॉस और बहुत सारे अलग-अलग खाने आइटम्स रखे गए थे। फंक्शन में मेहमानों को खुश करने के लिए कई लाइव फूड स्टेशन भी मौजूद थे। वहीं आज शादी की पार्टी की बात करें तो उसमें भी दिल्ली की खास चाट को शामिल किया है। चाट में कई तरह की वैरायटीज को एड किया गया है। आपको बता दें कि दूल्हेराजा राघव चड्ढा और दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा को चाट खाना खूब पसंद है।

पंजाबी फूड आइटम्स परोसा जाएगा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की पार्टी के मेन्यू में पंजाबी फूड आइटम्स को सबसे ज्यादा जगह मिली है। मेन्यू में वेज और नॉन वेज मिलाकर कई तरह के पंजाबी व्यंजनों को शामिल किया है। पंजाबी स्नैक्स आइटम से लेकर मेन कोर्स में भी पंजाबी डिसेज को एड किया गया है। वहीं परिणीति की पंसद के इटैलियन और फ्रैंच फूड आइटम्स को भी मेन्यू में रखा गया है। इसके अलावा शादी में शामिल होने वाले बच्चों के लिए कई तरह की मैगीज और कैंडीज को भी एड ऑन किया गया है।
फूड मेन्यू में स्पेशल वीगन खाना
सूत्रों के अनुसार शादी की पार्टी में तरह तरह के जूस और स्मूदी को भी शामिल किया गया है। परिणीति चोपड़ा को कबाब बहुत पसंद है तो ऐसे में मेन्यू में तरह-तरह के कबाब शामिल किए गए हैं। शाकाहारी लोगों के लिए भी कई तरह के ऑप्शन मौजूद हैं। फूड मेन्यू में स्पेशल वीगन खाना भी शामिल किया गया है। वहीं कई तरह के डेजर्ट भी पार्टी में शामिल किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications