Parineeti Chopra ने शेयर की स्कूबा डाइविंग की तस्वीरें, फैंस को बताए इसके ये साइड इफैक्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने घूमने की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फिलहाल, एक्ट्रेस इन दिनों इंडोनेशिया में हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
मुंबई, 6 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह ज्यादातर अपने घूमने की तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में अबू धाबी में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स में एक्ट्रेस नहीं शामिल हुईं। लेकिन, अब सामने आई तस्वीरों से साफ हो गया है कि, एक्ट्रेस इंडोनेशिया की ट्रीप पर गई थीं। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

इंडोनेशिया पहुंची एक्ट्रेस
परिणीति चोपड़ा अक्सर समुद्र के किनारों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फिलहाल वह इंडोनेशिया में अपने भाई और कुछ खास दोस्तों के साथ पहुंची हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।
परिणीति ने शेयर किया पोस्ट
एक्ट्रेस ने अपनी इस खास ट्रिप की एक झलक दिखाते हुए एक तस्वीर साझा की। एक्ट्रेस पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा- "आप मुझे केवल एक तस्वीर लेने के लिए नाव पर रहने के लिए मना सकते हैं, अन्यथा...#ScubaDiving #Indonesia.
बताए स्कूबा डाइविंग के साइड इफैक्ट
हालांकि एक्ट्रेस की ट्रिप की एक ऐसी भी तस्वीर सामने आई जिसे देख फैंस चिंतित हो गए। दरअसल, एक वीडियो में एक्ट्रेस अपने पैरों पर चोट के निशान दिखा रही हैं। परिणीति ने वीडियो में बताया कि कैसे समुद्र में स्कूबा डाइविंग कभी-कभी शरीर पर भारी पड़ सकती है, जिससे पैरों में चोट लग जाती है।












Click it and Unblock the Notifications