Raghav Chadha से पहली मुलाकात के बाद परिणीति ने गूगल किया मैरिटल स्टेटस, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक्टिंग छोड़ अब गायकी अपना नया करियर चुना है। हाल ही में उन्होंने अपने पहला लाइव कॉन्सर्ट किया था। जिसमें उनके पति राघव चड्ढा ने भी खूब सपोर्ट किया।

परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान गायकी में करियर चुनने का क्रेडिट पति राघव चड्ढा को दिया। इसी के साथ उन्होंने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई थी और फिर दोनों ने कब जिंदगी साथ निभाने का फैसला किया।

Raghav Chadha

दरअसल, आईसीसी यंग लीडर्स फोरम में बातचीत के दौरान परिणीति ने बताया कि वह अपने पति व राजनेता राघव से पहली बार लंदन में मिली थीं। जहां दोनों को अपनी फील्ड में अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह पहली बार राघव से मिली थीं तो वह इस कदर फिदा हो गई थीं कि उन्होंने गूगल कर राघव का मैरिटल स्टेटस तक चेक किया था।

परिणीति चोपड़ा ने कहा कि, 'मुझे याद है, रिपब्लिक डे पर हम सुबह-सुबह नाश्ते के लिए मिले थे। मैं शायद आधे घंटे तक उनके साथ बैठी और बातचीत की। मुझे बस यही पता चला और मुझे ऐसा लग रहा था कि यही वह आदमी है जिससे मैं शादी करने जा रही हूं। जबकि मुझे कोई जानकारी नहीं थी कि वह कौन हैं और उनकी उम्र कितनी है।'

परिणीति चोपड़ा ने आगे कहा कि, 'मुझे नहीं पता था कि वह कितने साल का था, मुझे नहीं पता था कि वह शादीशुदा था या नहीं। क्योंकि मुझे राजनीति की कोई खास जानकारी नहीं थी। इसलिए मुझे उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता था। इसके बाद जब मैं अपने होटल के कमरे में गई तो मैंने गूगल सर्च किया राघव चड्ढा की उम्र और उनका मैरिटल स्टेटस। ये सब चेक करने के बाद फिर हम दोनों ने आगे बात करनी शुरू की थी।'

बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन पिछले साल 2023 में दोनों ने सगाई कर अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। इसके बाद सितंबर के महीने में कपल ने राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे लिए थे। जिसमें उनके दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+