लैक्मे फैशन वीक के लुक पर Parineeti Chopra ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'पार्टी में भी मैं ऐसे ही आऊंगी'

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और आप नेता राघव चड्ढा से शादी कर ली। शादी के बाद एक्ट्रेस को पहली बार मुंबई में स्पॉट किया गया था। इस दौरान वह मांग में सिंदूर लगाए और हाथों में चूड़ा पहने नजर आईं। फैंस ने उनके इस लुक की जमकर तारीफ की।

अब हाल ही में परिणीति ने लैक्मे फैशन वीक पर रैंप वॉक किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी। जिसके साथ मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहने नजर आई। एक्ट्रेस का ये मैरिड लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने उनको इसके लिए जमकर ट्रोल भी किया। अब इस पर एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है।

Parineeti Chopra

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने अपने मैरिड लुक पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, 'इस साल मैं त्योहारों के लिए तैयार होने में काफी समय बिताने वाली हूं। इसलिए भले ही आप मुझे बर्थडे पार्टी के लिए बुलाएं, मैं इसी तरह तैयार होकर आऊंगी। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि शादी के बाद यह मेरा पहला अपीयरेंस रहा है और मैं अपने होम सिटी दिल्ली में हूं, इसलिए यह बहुत स्पेशल फीलिंग है।'

बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। 24 सितंबर को दोनों ने उदयपुर के लीला पैलेस में शादी कर ली। दोनों की शादी पूरे पंजाबी रीति-रिवाज से हुई है। अब शादी के बाद एक्ट्रेस का ससुराल में ग्रैंड वेलकम हुआ। कहा जा रहा था कि कपल शादी के बाद मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देगा लेकिन ये प्रोग्राम बाद में कैंसिल कर दिया गया। फिलहाल परिणीति और राघव अपने काम पर फोकस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+