Parineeti-Raghav: फाइनल हो गई परिणीति-राघव की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी, मुंबई नहीं बल्कि ये जगह हुई फिक्स!
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच दोनों की शादी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
Parineeti-Raghav Wedding Reception: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। 13 मई को दोनों ने सगाई कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। वहीं हाल ही में हाल ही में दोनों को अमृतसर के गोल्डन टेंपल में देखा गया। अब फैंस को इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है।
परिणीति-राघव की शादी से जुड़ा बड़ा अपडेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति-राघव इस साल अक्टूबर के महीने में कभी भी सात फेरे ले सकता है। हालांकि अभी तक डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

तीन नहीं एक ही होगी रिसेप्शन पार्टी
पिछले कई दिनों से राघव-परिणीति वेडिंग वेन्यू की तलाश कर रहे थे। पहले खबर आ रही थी कि दोनों तीन अलग-अलग जगह पर वेडिंग रिसेप्शन पार्टी देने वाले थे। लेकिन अब खबरों की मानें तो कपल एक ही रिसेप्शन देने की प्लानिंग कर रहे हैं। बता दें कि, राघव-परिणीति को रिसेप्शन द लीला एंबिएंस होटल गुरुग्राम में आयोजित किया जा सकता है।
कहां होगा ग्रैंड रिसेप्शन?
दरअसल, हाल ही में दोनों के पैरेंट्स होटल में फूट टेस्टिंग करने पहुंचे थे। अब क्योंकि एक ही दिन वेडिंग रिसेप्शन होगा तो उम्मीद लगाई जा रही है कि ये काफी ग्रैंड होने वाला है। क्योंकि एक तरफ इस पार्टी में राजनीतिक पार्टी के तमाम नेता शामिल होंगे। तो वहीं बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी कपल को बधाई देने पहुंचेंगे। ऐसे में राघव-परिणीति इसको स्पेशल में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। अब देखना होगा कि यह कपल आखिर कब फैंस को शादी की गुड न्यूज देगा।












Click it and Unblock the Notifications