राघव चड्ढा से ज्यादा अमीर हैं परिणीति चोपड़ा, एक्ट्रेस के पास है ऑडी और जैगुआर,जानें रूमर्ड कपल की कुल नेटवर्थ
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों लगातार साथ स्पॉट किए जा रहे हैं। जानिए शादी के रूमर्ड कपल की कितनी नेट वर्थ है।

Parineeti Raghav Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा इन दिनों लगातार शादी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को अभी तक साथ में कई बार स्पॉट किया जा चुका है। खबरों की मानें तो अप्रैल के पहले हफ्ते में दोनों की सगाई होना तय है। जिसमें परिणीति और राघव के परिवार वाले और उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे। इस सगाई कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है। आज हम आपको इस रूमर्ड कपल की नेटवर्थ के बारे में बताएंगे। बता दें कि परिणीति चोपड़ा की कमाई राघव से काफी ज्यादा है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की नेटवर्थ
सूत्रों की मानें तो परिणीति चोपड़ा के पास कुल 60 करोड़ की प्रॉपर्टी है और वह महीने में 40 लाख रुपयों से ज्यादा की कमाई करती हैं। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस एड से भी मोटी कमाई कर लेती हैं। यही वजह है कि वह आज करोड़ों की मालकिन हैं।
अब वहीं आप नेता राघव चड्ढा की कमाई और प्रॉपर्टी की बात करें तो चुनाव में नामांकन के वक्त उन्होंने अपनी कुल चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया था। जिसके मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 37 लाख है। इसके अलावा उन पर किसी भी तरह का कोई कर्जा नहीं है। वहीं हलफनामे के मुताबिक राघव के पास कोई अचल संपत्ति यानी कोई मकान या जमीन नहीं है।

परिणीति का कार कलेक्शन
इसके अलावा परिणीति चोपड़ा एक फिल्म के लिए कम से कम 5 करोड़ चार्ज करती हैं। जिससे उनकी करोड़ों की कमाई हो जाती है। इसके अलावा एक्ट्रेस को लग्जरी गाड़ियों का भी शौंक है। एक्ट्रेस के पास तमाम लग्जरी और महंगी कारों का कलेक्शन है। उनकी कार कलेक्शन में ऑडी, क्यू 5, ऑडी ए6, जैगुआर एक्सजेएल जैसी तमाम कारें शामिल हैं।

राघव के पास नहीं है लग्जरी गाड़ियां
राघव चड्ढा वैसे तो राजनीति में काफी सक्सेसफुल नेता हैं। लेकिन, अगर परिणीति से तुलना करें तो जहां एक्ट्रेस के पास महंगी गाड़ियां है तो वहीं चुनावी एफिडेविट के मुताबिक राघव के पास एक मारूति स्विफ्ट डिजायर कार है और उनके पार 90 ग्राम गोल्ड ज्वैलरी है जिसकी कीमत 4 लाख रुपये से ज्यादा है।
Recommended Video


करोड़ों की मालकिन हैं परिणीति
इन रिपोर्ट की मानें तो, जाहिर है परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा से कमाई के मामले में काफी आगे हैं। जहां राघव की कमाई लाखों में है तो परिणीति की कमाई करोड़ों में है। फिलहाल इस रूमर्ड कपल के शादी के चर्चे हर तरफ है। हालांकि दोनों की तरफ से अब तक रिश्ते पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी। बता दें कि दोनों को अब तक एकसाथ कई बार स्पॉट किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications