'हो गई रोके की तारीख पक्की?' शादी की खबरों के बीच मुबंई पहुंचे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, वीडियो वायरल
शादी की खबरों के बीच एक बार फिर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Parineeti Chopra Raghav Chadha: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का नाम लगातार आप नेता राघव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा है। खबरों के मुताबिक, दोनों जल्द ही रोका कर सकते हैं। अब शादी की खबरों के बीच दोनों को एक बार फिर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों मीडिया से बचते हुए नजर आए।
मुंबई में फिर स्पॉट हुए राघव-परिणीति
बॉलीवुड जगत में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का इश्क छुपाए नहीं छुप रहा। शादी की चर्चाओं के बीच एक बार फिर ये कपल मुंबई एयरपोर्ट पर एकसाथ नजर आया। इस दौरान आप नेता राघव चड्ढा की स्माइल बातों ही बातों में बहुत कुछ बता रही है। फैंस उनके इस आव-भाव से यह अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों शादी करने के लिए मुंबई आए हैं। फिलहाल दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कैमरा देख ब्लश करने लगे राघव
वीडियो में देखा जा सकता है राघव चड्ढा कैमरा देखते ही काफी ब्लश करने लगे। वहीं परिणीति चोपड़ा मीडिया से बचते हुए राघव को पीछे छोड़ कार की ओर बढ़ गईं। जब एक्ट्रेस से पैपराजी ने फोटोज क्लिक करने के लिए तो वह बिना जवाब दिए कार की तरफ चली गईं। एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि वह कैमरा देखकर झेप गईं।

क्या शादी करने वाले हैं राघव-परिणीति?
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के इस वीडियो पर फिलहाल फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'लगता है दोनों शादी करने वाले हैं'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहन प्रियंका चोपड़ा से मिलने मुंबई आई हैं'। एक ने लिखा, 'परिणीति चोपड़ा की च्वाइस देखकर प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड छोड़ दिया'।
जल्द होने वाला है रोका
खबरों की मानें तो, जल्द ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रोका होने वाला है। दोनों के परिवार वाले फिलहाल रोके की डेट फिक्स करने में बिजी हैं। कहा जा रहा है कि अप्रैल में ही दोनों का रोका हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इस रोके में परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होंगी। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि आखिर कपल कब अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा करेंगे।

ऐसे शुरू हुई थी डेटिंग की अफवाह
बता दें कि, इससे पहले परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा के साथ मुंबई में दो बार लंच डेट के दौरान स्पॉट किया गया। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों के लव अफेयर की चर्चाएं शुरू हुई। जब मीडिया ने इस मामले में राघव चड्ढा से सवाल किया था तो उन्होंने कहा था कि, 'राजनीति पर सवाल करिए परिणीति पर नहीं'। बता दें कि अब दोनों की तरफ से इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगी है।












Click it and Unblock the Notifications