Parineeti-Raghav: परिणीति-राघव की शादी से पहले खेला गया अनोखा गेम, फैमिली ने भी खूब मस्ती, सामने आई तस्वीर

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अब अपनी शादी के तमाम अपडेट्स शेयर कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि शादी से पहले कपल और दोनों के परिवार वालों के बीच एक टूर्नामेंट करवाया गया था।

Parineeti-Raghav Games: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की 24 सितंबर 2023 को शादी हो चुकी है। आए दिन कपल की वेडिंग की इनसाइड फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इस बीच परिणीति चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर कर खुलासा किया कि उनकी वेडिंग से पहले दोनों परिवार वालों के बीच कुछ गेम्स खेले गए थे।

1 अक्टूबर 2023 को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर शादी से पहले कुछ रस्मों की तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चोपड़ा और चड्ढा परिवार के बीच स्पोर्ट्स टूर्नामेंट हुआ। तस्वीरों में सभी लोग मौज-मस्ती करते हुए नजर आए। सभी ने साथ में मिलकर जिकल चेयर, लेमन स्पून रेस, थ्री लेग रेस, क्रिकेट समेत और भी बहुत सारे गेम खेले। शादी से पहले इन रस्मों को दुल्हा-दूल्हन समेत दोनों परिवार वालों ने खूब एंजॉय किया।

Parineeti Chopra

परिणीति चोपड़ा ने यह फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, "यह सिर्फ जीतने या हारने के बारे में नहीं है। यह अमेजिंग पलों, उत्साह, हंसी और सबसे महत्वपूर्ण रूप से बने रिश्तों के बारे में है। हमारा चड्ढा-चोपड़ा वॉर एक महाकाव्य युद्ध था, जहां दोनों पक्ष जीते और वास्तव में सभी ने दिल जीत लिए।"

इसके अलावा राघव चड्ढा ने भी इस रस्म की फोटो शेयर की और अपनी हार मान ली। उन्होंने कैप्शन पर लिखा, 'हमारी शादी से पहले की रस्में, जिसमें म्यूजिकल चेयर, लेमन स्पून रेस, थ्री लेग रेस और क्रिकेट का मजेदार मैच खेला गया। असल में ये बहुत ही मजेदार था। हालांकि चड्ढा इन खेलों में विनर नहीं रहे लेकिन हमने दिल जरूर जीते खासकर परी का...जो हमारे परिवार का सबसे पसंदीदा सदस्य बन गई है।'

बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शाही अंदाज में उदयपुर के लीला पैलेस में शादी हुई। कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें अगले दिन 25 सितंबर को शेयर की थी। जिसमें दोनों दुल्हा-दूल्हन एकसाथ काफी खूबसूरत लग रहे थे। जानकारी के मुताबिक, कपल ने अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से हनीमून फिलहाल के लिए कैंसिल कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+