Parineeti-Raghav Wedding: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की हुई शादी, सात फेरों के बाद ग्रैंड रिसेप्शन हुआ शुरू

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा की शादी पूरी हो चुकी है। न्यूली वेड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के वेडिंग रिस्पेशन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। रात 8.30 बजे परिणीति-राघव का ग्रैंड रिसेप्शन शुरू होगा, जिसमें कई नेताओं के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के सात फेरे पूरे हो चुके हैं। शादी के बाद कपल का फोटो सेशन भी चला। दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार और रिश्तेदारं ने जमकर तस्वीरें खिंचवाईं। विदाई के समय होटल में अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'धड़कन' का गाना 'दूल्हे का सेहरा' बजता हुआ सुनाई दे रहा था।

राघव और परिणीति की हो गई शादी
शादी की रस्मों के पूरी होते ही अब परिणीति और राघव एक दूजे के हो चुके हैं। अब दोनों रियल लाइफ में पति-पत्नी का रोल निभाते नजर आएंगे। दूल्हा और दुल्हन शादी के सात वचन ले चुके हैं और एक दूसरे को अपना चुके हैं। आपको बता दें कि परिणीति और राघव के फैंस को इस शादी का बड़े ही लंबे समय से इंतजार था।

Raghav Chadha

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बने बाराती
परिणीति और राघव की शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं। होटल के बाहर तक शादी की पूजा की आवाजें साफ सुनाई दे रही थीं। वहीं रिश्तेदारों का आना-जाना भी लगातार लगा हुआ था। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के वेडिंग वेन्यू से कुछ और तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान बाराती बनकर सिर पर सफेद साफा बांधे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं खबर है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गलोत रात में गाला डिनर के समय शादी की पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

शादी के मेन्यू में पंजाबी फूड आइटम्स
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की पार्टी के मेन्यू में पंजाबी फूड आइटम्स को सबसे ज्यादा जगह मिली है। मेन्यू में वेज और नॉन वेज मिलाकर कई तरह के पंजाबी व्यंजनों को शामिल किया है। पंजाबी स्नैक्स आइटम से लेकर मेन कोर्स में भी पंजाबी डिसेज को एड किया गया है। वहीं परिणीति की पंसद के इटैलियन और फ्रैंच फूड आइटम्स को भी मेन्यू में रखा गया है। इसके अलावा शादी में शामिल होने वाले बच्चों के लिए कई तरह की मैगीज और कैंडीज को भी एड ऑन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+