परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी हुई कंफर्म, हार्डी संधू ने खोला ये बड़ा राज
Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने हाल ही में कहा है कि उनकी को-एक्ट्रेस रह चुकीं परिणीति चोपड़ा अब लाइफ में सेटल होने जा रही हैं। जल्द ही उनकी शादी होने वाली है।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस समय अपनी शादी और लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले एक दो दिन में इनकी रोका सेरेमनी होने वाली है। इसी बीच खबर है कि अगले हफ्ते प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से भारत लौट रही हैं और वह घर वापस आते ही बहन परिणीति और राघव चड्ढा से मिलेंगी। दोनों परिवार के बीच कई तरह की बातें भी होंगी। इन सबके बीच अब सिंगर और एक्टर हार्डी संधु ने भी अपनी को-एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कंफर्म कर दिया है कि एक्ट्रेस अब अपनी लाइफ में सेटल होने जा रही हैं और जल्द ही उनकी शादी होने वाली है।
हार्डी संधु ने परिणीति की शादी की खबर को किया कंफर्म
फेमस सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने हाल ही में कहा है कि उनकी को-एक्ट्रेस रह चुकीं परिणीति चोपड़ा अब लाइफ में सेटल होने जा रही हैं। डीएनए को दिए गए इंटरव्यू में हार्डी संधू ने कहा है- मैं बहुत खुश हूं कि आखिरकार परिणीति की लाइफ में ये हो रहा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। हार्डी संधू ने बताचीत के दौरान कहा- जब हम अपनी स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'कोड नेम: तिरंगा' की शूटिंग कर रहे थे तो सेट पर उनकी शादी के बारे में चर्चा होती रहती थी।
हार्डी ने कहा- मैंने परिणीति को बधाई दे दी है
हार्डी संधू ने आगे बताया- जब हम अपनी फिल्म कोड नेम: तिरंगा की शूटिंग कर रहे थे, तो परिणीति की शादी के बारे में अक्सर चर्चा करते रहते थे। उस समय वह कहती थीं, मैं तभी शादी करूंगी, जब मुझे लगेगा कि मुझे एक सही लड़का मिल गया है। सिंगर हार्डी संधू ने ये कंफर्म किया है कि उन्होंने हाल ही में अपनी दोस्त परिणीति से बात की है और उन्हें फोन पर शादी की बधाई भी दी है। उन्होंने कहा- हां, मैंने उन्हें फोन किया और बधाई दे दी है।
संजीव अरोड़ा ने भी दी थी बधाई
आपको बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को शादी की बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था- मैं राघव और परिणीति को अपनी हार्दिक बधाई देता हूं। उनके इस मिलन को ढेर सारा प्यार....मैं बहुत खुश हूं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
शादी की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल्ली एयरपोर्ट पर एकसाथ देखा गया। पैपराजी को इग्नोर करते हुए परिणीति चोपड़ा बड़ी ही तेजी के साथ कार में जाकर बैठ जाती हैं। उनके साथ ही राघव चड्ढा भी उसी गाड़ी में बैठते नजर आते हैं। इस कपल की डिनर और लंच की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब बायरल हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications