Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शुरू हुई शादी, दूल्हा-दुल्हन ले रहे हैं सात वचन
Parineeti Chopra-Raghav Chadha Marriage: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। फिलहाल दोनों के फेरे चल रहे हैं। इसी के साथ दूल्हा और दुल्हन शादी के सात वचन भी ले रहे हैं। सभी रिश्तेदार और मेहमान शादी की इन रस्मों में बिजी हैं। परिणीति चोपड़ा के दोनों भाई कभी आखिरी समय की तैयारियों में बिजी नजर आए तो कभी मेहमानों को अटेंड करते दिखाई दिए। परिणीति चोपड़ा के भाई भी फुल ड्रेस्ड अप होकर होटल में घूमते नजर आए। वह मेहमानों के साथ बात करते भी दिखाई दिए।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बने बाराती
परिणीति और राघव की शादी की रस्में आखिरकार शुरू हो चुकी हैं। होटल के बाहर तक शादी की पूजा की आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं। वहीं रिश्तेदारों का आना-जाना भी लगातार लगा हुआ है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के वेडिंग वेन्यू से कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बाराती बनकर सिर पर सफेद साफा बांधे हुए नजर आ रहे हैं।

राघव चड्ढा ने पहनी सफेद शेरवानी
वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह पीली पगड़ी पहने हुए नाव में बैठते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूल्हेराजा राघव चड्ढा सफेद रंग की शेरवानी में घूमते नजर आए। आपको बता दें कि शाम 6.30 बजे दुल्हन परिणीति चोपड़ा की विदाई होगी और आज रात को 8 बजे से गाला डिनर का आयोजन किया गया है।
पंजाबी फूड आइटम्स परोसा जाएगा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी की पार्टी के मेन्यू में पंजाबी फूड आइटम्स को सबसे ज्यादा जगह मिली है। मेन्यू में वेज और नॉन वेज मिलाकर कई तरह के पंजाबी व्यंजनों को शामिल किया है। पंजाबी स्नैक्स आइटम से लेकर मेन कोर्स में भी पंजाबी डिसेज को एड किया गया है। वहीं परिणीति की पंसद के इटैलियन और फ्रैंच फूड आइटम्स को भी मेन्यू में रखा गया है। इसके अलावा शादी में शामिल होने वाले बच्चों के लिए कई तरह की मैगीज और कैंडीज को भी एड ऑन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications