Raghav-Parineeti: सबके सामने राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा पर लुटाया प्यार, एक्ट्रेस के गालों पर किया किस

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अब कपल का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है जिसमें राघव परिणीति को किस करते हुए नजर आए।

Raghav Chadha

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली में सगाई कर ली। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इंगेजमेंट सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की। इस बीच एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें राघव चड्ढा अपनी होने वाली पत्नी को गालों में किस करते हुए नजर आए।

राघव चड्ढा ने परिणीति को किया किस
दरअसल, विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले पति राघ चड्ढा पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस उन्हें बाहों में डालकर गले लगा लेती हैं। बस फिर क्या इसके बाद अचानक राघव चड्ढा उन्हें गालों पर किस कर देते हैं। कपल का यह इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस पर लुटाया प्यार
वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'केसरी' का गाना वे माही बज रहा है। गाने के लीरिक्स के साथ एक्ट्रेस भी अपने पति राघव चड्ढा के लिए गा रही हैं। इसी दौरान राघव चड्ढा खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने तुरंत एक्ट्रेस को किस कर दिया। फैंस द्वारा कपल का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो पर लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस परिणीति चोपड़ा के आउटफिट की काफी तारीफ कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा ने अपनी सगाई के लिए आईवरी कलर के एथनिक फ्लोर लेंथ गाउन को चुना। इसके साथ ही, एक्ट्रेस ने आउटफिट से मैचिंग एक्सेसरीज कैरी की थीं।

कब होगी शादी ?
बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के अफेयर की चर्चा इस साल जनवरी से शुरू हुई। दोनों को पहली बार डिनर डेट के दौरान स्पॉट किया गया। इसके बाद दोनों को कई बार एयरपोर्ट साथ में देखा गया। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप का मीडिया के सामने कंफरमेशन नहीं दिया। खबरों के मुताबिक, इस साल अक्टूबर में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+