Parineeti-Raghav: इस दिन होगी परिणीति-राघव की सगाई, दिल्ली में शुरू हुई तैयारी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की अब जल्द ही सगाई होने जा रही है। यह आयोजन अप्रैल के पहले हफ्ते में होगा।

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा बीते कुछ दिनों से अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि अब तक दोनो की तरफ से इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब जल्द ही दोनों सगाई करने वाले हैं जिसकी डेट फिक्स हो चुकी है। इतना ही नहीं दिल्ली में दोनों के परिवार वाले फिलहाल तैयारी में व्यस्त हैं। आइए जानते हैं कि आखिर दोनों कब सगाई करने वाले हैं।

परिणीति चोपड़ा राघव चड्डा का इस दिन होगा रोका
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, परिणीति चोपडा के करीबी ने जानकारी दी है कि, परिणीति और राघव अब जल्द ही सगाई करने वाले हैं। दिल्ली में उनकी सगाई सेरेमनी अप्रैल के पहले हफ्ते में होगी। फिलहाल एक्ट्रेस तैयारियों के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं। एक्ट्रेस को लेने के लिए खुद राघव चड्ढा दिल्ली के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इसका मतलब है कि बस अब कुछ दिनों में ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने रिश्ते का ऐलान कर देंगे।

Raghav Chadha

दिल्ली में शुरू हुई तैयारी
सूत्रों के हवाले से यह भी खुलासा हुआ है कि, फिलहाल परिणीति सगाई की तैयारी में व्यस्त हैं। दोनों जल्द ही अपने रिश्ते का आधिकारिक ऐलान करेंगे। इस सगाई में केवल दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। वहीं परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ इस सगाई का हिस्सा होंगी। कहा जा रहा है कि प्रियंका अपनी कजिन की सगाई के लिए ही भारत आई हैं। फिलहाल अपने रिश्ते को नए पड़ाव पर ले जाने के लिए राघव और परिणीति बेहद खुश हैं।

Raghav Chadha

जल्द करेंगे अनाउंसमेंट
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिलेशनशिप की अफवाहें तब उड़ी जब दोनों को पहली बार मुंबई में स्पॉट किया गया था। दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। हालांकि जब मीडिया ने दोनों से बातचीत करने की कोशिश की तो वह सवालों से बचते हुए नजर आए। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि आखिर दोनों कब अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+