Parineeti-Raghav: हो चुकी है परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई? इस महीने लेंगे सात फेरे

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा लगातार अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बने हैं। अब दावा किया जा रहा है कि दोनों की सगाई हो चुकी है।

Raghav Chadha

Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा लगातार डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि इस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए सफाई भी दी थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों की सगाई हो चुकी है।

परिणीति-राघव की हो गई सगाई!
हाल ही में परिणीति चोपड़ा को मशहूर फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने हाथों में सिल्वर कलर की रिंग पहनी हुई थी। जिसके बाद से लगातार सवाल उठ रहे हैं कि क्या एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली। खैर अब फैंस के इन सभी सवालों पर विराम लग चुका है और दोनों की सगाई और शादी से जुड़ा एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

इस दिन होगी कपल की शादी
इंडिया टूडे की रिपोर्ट की माने तो, राघव चड्ढा औऱ परिणीति चोपड़ा ने सगाई कर ली है। इस खास मौके पर दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हो पाए। अब खबर तो यह भी आ रही है कि कपल इस साल अक्टूबर में शादी कर लेगा। यानी कि, जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, अब तक शादी की तारीख को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई।

Parineeti Chopra

प्राइवट तरीके से हुई सगाई
इस वक्त परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ही अपने-अपने काम में काफी व्यस्त हैं। जिस कारण इस सगाई को काफी प्राइवेट तरीके से किया गया। माना जा रहा है कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी दोनों की सगाई में शामिल होने के लिए भारत आए थे। अब इस जोड़ी की शादी इस साल अक्टूबर में होने वाली है।

शादी की तैयारियों में बिजी एक्ट्रेस
बता दें कि, शादी के रूमर्स के बीच परिणीति चोपड़ा को अब तक कई बार स्पॉट किया जा चुका है। जब जब उनसे मीडिया ने शादी को लेकर सवाल किया वह बिना जवाब दिए ब्लश करती हुई नजर आईं। हाल ही में उन्हें मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस काफी खुश नजर आईं। माना जा रहा है कि परिणीति भी मनीष द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा शादी में पहनेंगी। हालांकि अभी तक कपल की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+