सूफी नाइट में ऐसे नजर आए परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, प्रियंका चोपड़ा की मां ने किया इन्जॉय, देखें इनसाइड वीडियो

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और युवा राजनेता राघव चड्ढा आगामी 24 सितंबर 2023 को राजस्था के उदयपुर में शादी करने वाले हैं। वही अरदास और शबद कीर्तन के साथ शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। परिणीति के हाथों में राघव के नाम की मेहंदी भी नजर आई है। वहीं गत 20 सितंबर की रात को दिल्ली में दूल्हेराजा राघव चड्ढा के घर पर सूफी नाइट का आयोजन किया था।

सूफी नाइट में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
सूफी नाइट में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने शिरकत की थी। इस फंक्शन का इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हेराजा राघव चड्ढा और उनकी होने वाली दुल्हनिया परिणीति चोपड़ा सूफी गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं।

Parineeti Chopra

प्रियंका चोपड़ा की मां और भाई ने भी की शिरकत
वहीं इस प्री वेडिग फंक्शन में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी शामिल हुए थे। उन दोनों का वीडियो भी इंटरनेट पर छाया हुआ है। दोनों को राघव चड्ढा के दिल्ली वाले घर के बाहर देखा गया था, जहां पर सूफी नाइट का आयोजन किया गया था।

राघव चड्ढा ने पहना था ये खास आउटफिट
राघव चड्ढा के अंकल और फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन सुनील सेठी ने बताया कि राघव और परिणीति ने सूफी नाइट के दौरान क्या-क्या आउटफिट कैरी किया था। उन्होंने बताया कि राघव चड्ढा ने अपने मामा पवन सचदेव का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था जबकि परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ एथनिक सूट पहना था।

4 सितंबर को उदयपुर में होगी शादी
जानकारी के अनुसार आगामी 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में ये कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है। झीलों के शहर उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में आगामी 23 और 24 सितंबर को परिणीति और राघव की शादी के कई फंक्शन्स का आयोजन किया गया है। शादी का दिन नजदीक आते ही तैयारियां जोरों पर हैं और सुरक्षा के इंतजाम भी टाइट कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+