अनुष्का शर्मा की टीम में इंटर्न थीं परिणीति चोपड़ा, विराट कोहली की पत्नी Parineeti से करवाती थीं ऐसा काम
Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' की सक्सेस को जमकर इन्जॉय कर रही हैं। फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' भले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थई लेकिन इसे लोगों से बहुत ही अच्छा रिस्पॉनस मिला है।
परिणीति चोपड़ा पढ़ाई में काफी अच्छी रही हैं
लोग फिल्म के दोनों लीड एक्टरों यानी दिलजीत सिंह दोसांझ और उनकी पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छी रही हैं। उन्होंने मैनेजमेंट का कोर्स किया था।

यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन कंपनी में नौकरी करती थीं परिणीति
बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने से पहले परिणीति चोपड़ा यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन कंपनी में नौकरी करती थीं। वह हीरो-हीरोइनों के लिए इंटरव्यूज लाइन अप करने का काम करती थीं। उन्होंने डेढ़ साल तक ये नौकरी की थी लेकिन बाद में इसे छोड़ दिया था।
फिल्मों का जमकर जमकर प्रमोशन करती थीं परिणीति
परिणीति चोपड़ा ने राज शमानी के पॉडकास्ट शो में बताया कि इंटर्नशिप के दौरान उन्होंने रानी मुखर्जी के लिए फिल्म 'दिल बोले हड़िप्पा' और अनुष्का शर्मा और शाहिद कपूर की फिल्म 'बदमाश कंपनी के लिए जमकर प्रमोशन किया था। परिणीति ने दीपिका पादुकोण और नील नितिन मुकेश की फिल्म 'लफंगे परिंदे' के लिए भी प्रमोशन किया था।
'मेरा काम इंटरव्यूज लाइन अप करना और कॉफी ऑर्डर करना था'
पॉडकास्ट शो में परिणीति चोपड़ा ने बताया कि उनका काम फिल्मों के लीड एक्टर और एक्ट्रेसेस के लिए इंटरव्यूज लाइन अप करना और कॉफी ऑर्डर करना होता था। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा कॉफी अनुष्का शर्मा पीती थीं। परिणीति ने आगे कहा कि एक समय पर उन्होंने जिन मीडिया हाउसेस के पास जाकर दूसरे हीरो-हीरोइन का इंटरव्यू करवाया है, आज वो उन्हीं से बात करने के लिए उत्सुक रहते हैं।
आदित्य चोपड़ा ने परिणीति को किया था फोन
परिणीति चोपड़ा ने बताया कि डेढ़ साल तक यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन कंपनी में काम करने के बाद जब उन्होंने ये नौकरी छोड़ दी थी तो अचानक ही एक दिन उनके पास फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा का फोन आया था। आदित्य चोपड़ा ने परिणीति से कहा था कि वह उनके साथ तीन फिल्मों की डील साइन करना चाहते हैं।
फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में की थी एंट्री
परिणीति ने आगे कहा- मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि जिस कंपनी में मैं कभी काम करती थी वह आज मुझे ही फिल्म की हीरोइन बनाना चाहते हैं। परिणीति ने अपना फिल्मी करियर यशराज फिल्म्स के जरिए ही शुरू किया था। उन्होंने फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में उनके साथ अर्डुन कपूर नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications