'नहीं बुलाया आपको', पैपराजी को देख गुस्से में लाल हुईं परिणीति चोपड़ा, हाथ जोड़कर बोलीं- 'बस कीजिए'

शादी की तैयारियों के बीच परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अचानक पैपराजी पर भड़क उठीं।

Parineeti Chopra Angry On Paparazzi: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही अपने मंगेतर राघव चड्ढा से शादी करने वाली हैं। 23 सितंबर से राजस्थान के उदयपुर में शादी के फंक्शन शुरू होंगे। फिलहाल कपल अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त है। इस बीच परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह पैपराजी पर भड़क उठीं।

शादी से पहले पैपराजी परिणीति चोपड़ा की लगातार पैपराजी फोटोज और वीडियो क्लिक करने में लगे हैं। हर बार वह एक्ट्रेस से उनकी शादी की तैयारियों को लेकर सवाल करते हैं लेकिन एक्ट्रेस उन बातों को इग्नोर कर आगे बढ़ जाती हैं। हालांकि इस बार ऐसा नहीं हुआ। इस बार एक्ट्रेस कुछ खास मूड में नहीं थी। जैसे ही पैपराजी ने उनसे बात करने की कोशिश की वह भड़क उठीं और वहां से चली गई।

Parineeti Chopra

परिणीति चोपड़ा के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, अपनी गाड़ी से बाहर निकलती दिख रही हैं और ऐसा लग रहा है कि उनका मूड कुछ खास नहीं है। जैसे ही उन्होंने देखा कि पैपराजी ने चारों तरफ से घेरा हुआ है तो यह देखकर एक्ट्रेस गुस्से में कहती हैं कि, 'नहीं बुलाया आपको यार बस भी कीजिए।'

इसके बाद परिणीति ये कहकर बिल्डिंग के अंदर चली गईं और वापस आकर कहती हैं कि, "सर, बस कीजिए. मैं आपसे रिक्वेस्ट कर रही हूं।" परिणीत अपने हाथ जोड़कर पैपराजी से विनती करती हैं इसके बाद पैपराजी उन्हें सॉरी बोलकर वहां से चले जाते हैं। हालांकि पैपराजी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ ही देर में डिलीट कर दिया। लेकिन एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। 23 सितंबर से राजस्थान के उदयपुर में शादी के सारे फंक्शन शुरू होंगे। इसके बाद 24 सितंबर को दोनों सात फेरे लेंगे। शादी के एक हफ्ते बाद 30 सितंबर 2023 को चंडीगढ़ में रिसेप्शन का आयोजन होगा। कपल की शादी में बॉलीवुड सितारे समेत कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। फिलहाल कपल और उनके परिवार वालों की तरफ से शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+