शादी के बाद पहली बार परिणीति चोपड़ा ने किया रैंप वॉक, लोगों ने किया ट्रोल, कहा- ये सिंदूर बस....
Parineeti Chopra Lakme Fashion Week: इस समय 'लैक्मे फैशन वीक 2023' में बॉलीवुड सेलेब्स अपना जलवा दिखाने में बिजी हैं। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस अब तक इस फैशन शो का हिस्सा बन चुकी हैं और तरह-तरह के डिजाइनर ड्रेसेस में रैंप वॉक कर चुकी हैं। इसी बीच नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा ने भी लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया। परिणीति चोपड़ा ने साड़ी में रैंप वॉक कर लोगों का दिल जीत लिया है। परिणीति के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
शादी के बाद परिणीति चोपड़ा ने किया रैंप वॉक
आपको बता दें कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा दिल्ली से मुंबई अपने घर पहुंची हैं। हालांकि वह मुंबई अकेली ही आई हैं। उनके पति राघव चड्ढा इस समय दिल्ली में अपने घर पर ही हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई आते ही 'लैक्मे फैशन वीक' में रैंप वॉक किया और एक बार फिर अपने खूबसूरत लुक के चलते लोगों का दिल जीत लिया।

साड़ी पहनकर परिणीति ने लोगों को बनाया दीवाना
सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा के रैंप वॉक के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में उनके लुक की जमकर तारीफ हो रही है। शादी के बाद ये पहली बार है, जब परिणीति चोपड़ाने किसी फैशन शो में हिस्सा लिया है। पेस्टल कलर की साड़ी में रैंप वॉक कर परिणीति ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। साड़ी के साथ उनके गले में हार, मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा भी लोगों को भा रहा है।
लोगों ने परिणीति को जमकर किया ट्रोल
वहीं कुछ लोगों को परिणीति चोपड़ा का ये लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया है। परिणीति के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक तरफ जहां कई लोग परिणीति के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई ऐसे यूजर्स हैं जो परिणीति को उनके लुक के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने परिणीति के लुक को लेकर कमेंट करते हुए लिखा है- ये सिंदूर बस चार दिन का है।
24 सितंबर को हुई थी परिणीति चोपड़ा की शादी
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- इनकी शादी को अभी बस कुछ ही दिन हुए हैं और ये इतनी मोटी हो गई है। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने गत 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में शादी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications