Parineeti Chopra चाहती थीं ऐसा लाइफ पार्टनर, क्या एक्ट्रेस की उम्मीद पर खरे उतरेंगे राघव चड्ढा?

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो चुकी है। एक्ट्रेस ने एक बार कहा था कि वह किसी नेता से शादी नहीं करना चाहतीं। साथ ही उन्हें अपने होने वाले पति में क्या खूबियां चाहिए।

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra Husband Qaulities: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आप नेता राघव चड्ढा से सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। खबरों के मुताबिक, कपल इस साल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध जाएगा। उन्होंने एक बार बताया था कि होने वाले पति में कौन-कौन सी खूबियां होनी चाहिए।

होने वाले पति में परिणीति देखती हैं ये खूबियां
परिणीति चोपड़ा फिल्म 'केसरी' के प्रमोशन के दौरान हिंदी रश डॉट कॉम से एक्सक्लूसिव बातचीत में जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि वह कब शादी करेंगी। जवाब में परिणीति ने कहा, 'फिलहाल तो मेरा शादी का कोई विचार नहीं है। अभी तो मुझे शादी समझ में नहीं आती।' इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने होने वाले पति में क्या-क्या खूबियां देखती हैं।

परिणीति चोपड़ा ने कही दिल की बात
एक्ट्रेस ने कहा, 'शादी के लिए तो सबसे पहले मेरी जिंदगी में एक अच्छा पार्टनर होना चाहिए। वो इंसान सही होना चाहिए। मुझे खुश रखे, मेरा ख्याल रखे, चाहे मैं उसके साथ ट्रैवल करूं या एक घर में रहूं। फिलहाल अभी तो मुझे शादी समझ में नहीं आती, लेकिन शादी के लिए बस इंसान सही होना चाहिए। उसे मेरा सम्मान करना आना चाहिए और वह ऐसा इंसान होना चाहिए जिन्होंने अपना जीवन खुद बनाया है।' इसके अलावा एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि, वह कभी किसी राजनेता से शादी नहीं करना चाहती।

परिणीति-राघव की दिल्ली में हुई सगाई
बता दें कि, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को एक दूसरे को इंगेजमेंट पहनाई। दोनों की सगाई का दिल्ली में आयोजन हुआ जिसमें परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए। कपल की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूसरे को सालों से जानते हैं। वे यूके में पढ़ाई के दौरान दोस्त बने और बाद में दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+