क्या सच में प्रेग्नेंट हैं Parineeti Chopra? वीडियो शेयर कर खुद खोली पोल, लिखा-'ड्रेस ट्राई किया था लेकिन..'

Parineeti Chopra Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चमकीला को लेकर सुर्खियों हैं। एक्ट्रेस लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी हैं। इस बीच एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि परिणीति जल्द ही फैंस को गुड न्यूज देने वाली हैं। हालांकि इस पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

बीते कुछ दिनों पहले परिणीति चोपड़ा को कई ऐसे आउटफिट्स में देखा गया जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को छुपा रही हैं। खैर अब उन्होंने इन सब अफवाहों से परेशान होकर इस पर चुप्पी तोड़ी और टाइट आउटफिट पहनकर वीडियो शेयर किया। जिसमें साफ पता चल रहा है कि परिणीति प्रेग्नेंट नहीं हैं।

Parineeti Chopra

परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा, आज मैं सारी फिट ड्रेस पहन रही हूं, क्योंकि जब मैंने काफ्तान ड्रेस ट्राई किया था तो..."। इसके बाद वीडियो में कई हेडलाइन्स छपीं, जिनमें दावा किया गया कि परिणीति चोपड़ा प्रेग्नेंट हो सकती हैं और वह जल्द ही गुड न्यूज देंगी।

परिणीति चोपड़ा ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, "मैं फिट ड्रेस एरा में एंटर कर रही हूं।" अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर उनके तमाम फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अब कपड़े भी लोगों की सोच से पहनना पड़ेगा।" एक ने लिखा, 'लड़की शादी कर ले तो हर कोई यही सोचता है कि अब प्रेग्नेंट है।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'अभी भी प्रेग्नेंट ही लग रही हो।'

बता दें कि, परिणीति चोपड़ा ने पिछले साल आप नेता राघव चड्ढा से शादी की थी। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। ये शादी राजस्थान के उदयपुर में हुई थी जिसमें दोनों के परिवार वाले और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चमकीला की तैयारी कर रही हैं। जो कि 12 अप्रैल को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+