परिणीति चोपड़ा के ये 5 सीक्रेट्स उड़ा देंगे आपके होश, स्किन चबाने से लेकर प्लेन में बैठने से जुड़ा है कनेक्शन

Parineeti Chopra Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने गत 24 सितंबर 2023 को ही आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा से राजस्थान के उदयपुर में रॉयल वेडिंग की है। परिणीति और राघव ने उदयपुर के 'द लीला पैलेस होटल' में सात फेरे लिए और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। हालांकि शादी के बाद न तो दोनों का रिसेप्शन हुआ और न ही दोनों हनीमून पर जा पाए। इसके पीछे का कारण दोनों ने अपने अपने काम को बताया। वहीं कुछ दिनों पहले परिणीति चोपड़ा की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं जो कि मालदीव की थीं।

परिणीति चोपड़ा का 35वां जन्मदिन
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा के बिना ही अपने गर्ल्स गैंक के साथ मालदीव पहुंची थीं, जहां उन्होंने जमकर मस्ती की थी। हालांकि इस समय परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा सुर्खियों में छाए हुए हैं। वहीं आज परिणीति चोपड़ा अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए आज इस खास मौके पर हम आपको परिणीति चोपड़ा के बारे में 5 ऐसी बातें बताते हैं जो बहुत ही कम लोग जानते हैं।

parineeti chopra

परिणीति चोपड़ा ने कक्षा 12वीं में टॉप किया था
परिणीति चोपड़ा पढ़ाई में हमेशा से बहुत अच्छी रही हैं। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस, बिजनेस और इकॉनमिक्स की पढ़ाई की है। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा को राष्ट्रपति से सम्मान मिल चुका है। उन्होंने कक्षा 12वीं में टॉप किया था, जिसके चलते तत्कालीन राष्ट्रपति ने परिणीति को सम्मानित किया था।

परिणीति चोपड़ा विदेश में बैंकिंग सेक्टर में जॉब करती थीं
एक्ट्रेस बनने से पहले परिणीति चोपड़ा विदेश में बैंकिंग सेक्टर में जॉब करती थीं लेकिन कुछ समय बाद उनकी नौकरी चली गई थी जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग करने का फैसला किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणीति चोपड़ा जब बैंकिंग की नौकरी चले जाने के बाद साल 2009 में भारत लौटी थीं तो उन्हें बॉलीवुड के फेमस यशराज बैनर में काम करने का मौका मिला था।

रानी मुखर्जी की पीए थीं परिणीति
यशराज बैनर के लिए काम करने के साथ-साथ परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की पीए यानी पर्सनल एसिसटेंट भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई सालों तक रानी मुखर्जी के पीए का काम संभाला है। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ ट्रेंड शास्त्रीय संगीत गायिका भी हैं।

दांतों से नाखून के आसपास की स्किन को चबाती हैं
परिणीति चोपड़ा रॉयल लाइफस्टाइल जीना पंसद करती हैं और हर साल करोड़ों रुपए की कमाई कर लेती हैं लेकिन वह एक गंदी आदत की शिकार भी हैं। कहा जाता है कि परिणीति को अपनी उंगलियों के नाखूनों के आसपास की स्किन को दांतों से काटने की बुरी आदत है। परिणीति ने खुद बताया था कि जब वह किसी टेंशन में होती हैं तो दांतों से नाखून के आसपास की स्किन को चबाती रहती हैं।

प्लेन से परिणीति को लगता है डर
परिणीति चोपड़ा को प्लेन में बैठने से डर लगता है। हवाई सफर के दौरान परिणीति काफी घबरा जाती हैं। परिणीति ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि उन्हें हवाई सफर करना बिल्कुल पसंद नहीं है। जब फ्लाइड लैंड होती है तो वह काफी ज्यादा डर जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+