Parineeti-Raghav: परिणीति-राघव की संगीत सेरेमनी की सामने आई पहली तस्वीर, इस अंदाज में दिखे दूल्हा-दुल्हन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लेने वाले हैं। थोड़ी ही देर में दोनों की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। इस बीच कपल की संगीत सेरेमनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। थोड़ी ही देर में कपल उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लेने वाले हैं। 23 सितंबर की रात संगीत सेरेमनी हुई जिसकी इनसाइड फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

परिणीति और राघव के संगीत के फंक्शन में पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने खूब रंग जमाया। उन्होंने एक से बढ़कर एक पंजाबी गाने गाए। अब खुद सिंगर ने संगीत के फंक्शन का एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने कपल के साथ एक फोटो भी क्लिक कराई जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Parineeti Chopra

नवराज हंस ने परिणीति और राघव चड्ढा के संगीत सेरेमनी की तस्वीरें कुछ ही देर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसमें वह कपल के साथ पोज देते हुए नजर आए। वहीं दूसरी तस्वीर में वह परिणीति और राघव के लिए गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें दोनों एकसाथ झूमते हुए दिखे। सभी लोग शादी के जश्न में डूबे हुए हैं। नवराज हंस ने इन फोटोज को शेयर कर कपल को बधाई दी।

इसके अलावा सिंगर नवराज हंस ने इस संगीत सेरेमनी में जबरदस्त गाना गाया। सिंगर स्टेज पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी लोग जमकर मस्ती कर रहे हैं। वीडियो में नवराज ने दिल चोरी साडा हो गया और गुड नाल इश्क मिठा गाना गाया। इस वीडियो को खुद सिंगर ने गाया अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसे कुछ देर बाद ही उन्होंने डिलीट कर दिया। कपल की ये तस्वीरें देखकर फैंस काफ एक्साइटेड हो गए।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कुछ ही देर में हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। कुछ ही देर में शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। फिलहाल वेडिंग वेन्यू को सजा दिया गया है। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल की शादी में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, फिल्म निर्माता करण जौहर पहुंच चुके हैं। अब धीरे-धीरे सभी सेलिब्रिटीज शादी के सेलिब्रेशन के लिए उदयपुर रवाना हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+